-
अभय चौटाला की ऐलानबाद चुनाव में जीत के लिए ललकार
:ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए पहले उम्मीदवार की घोषणा इनेलो के अभय सिंह चौटाला के रूप में हो गई है। सिरसा के चौपटा गांव में हुई रैली में यह घोषणा कर दी गई। ऐलनाबाद सीट से लगातार 3 बार विधायक बनते आ रहे अभय चौटाला के सामने अपनी पार्टी की इस परंपरागत सीट को बचाए रखने की चुनौती होगी। वहीं अभय चौटाला के मैदान में आते ही भाजपा-कांग्रेस की इस सीट पर जीत राह कठिन हो गई।
नाम घोषित होने के बाद अभय चौटाला ने कहा कि उन्होंने किसानों के कहने पर ही अपने पद से इस्तीफा दिया था और आज पंचायत के कहने पर वह दोबारा से चुनाव में उतरने के लिए तैयार हैं। तीन नए कृषि कानूनों के लिए कांग्रेस और भाजपा संयुक्त रूप से दोषी हैं। अभय चौटाला कृषि कानूनों के विरोध में पद से इस्तीफा दे दिया था। अब दोबारा से अभय चौटाला चुनाव मैदान में उतर गए हैं। अगर इस चुनाव का नतीजा इनेलो के आशाओं के अनुरूप नहीं आता, तो यह इनेलो के भविष्य पर ही सवाल खड़ा कर देगा। अभय चौटाला 2010 में ऐलनाबाद सीट से विधायक बनने के बाद लगातार यहां से चुनाव जीतते आ रहे हैं।