अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 4 की मौत

अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 4 की मौत
शामली(ब्यूरो): कस्बा कैराना में अवैध पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर को तेज विस्फोट होने से 4 लोगों की मौत हो गई तथा 4 गंभीर घायल हो गए। धमाके के वक्त फैक्ट्री में 12 मजदूर काम कर रहे थे। फैक्ट्री मालिक राशिद फरार है। अधिकारियों का कहना है कि घटना को लेकर प्रशासन संजीदगी से काम कर रहा है।
अफसरों ने बताया कि यह फैक्ट्री पानीपत का रहने वाला राशिद चला रहा है। पहले यहां अचार बनाने की फैक्ट्री थी। यह कर्ई सालों से बंद पड़ी थी। डेढ़ महीने पहले राशिद ने फैक्ट्री लीज पर ली थी। वह इसमें अवैध रूप से पटाखे बनवाने लगा था।
ज्ञात रहे कि शामली में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कांधला क्षेत्र में 31 जनवरी 2020 को एक फैक्ट्री में ऐसा ही विस्फोट हुआ था, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी।