आखिर क्यों भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत जल्द यमुनानगर पहुंच रहे है।

रादौर, 25 दिसम्बर(विनोद खुराना): भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान शनिवार को गांव कांजनू पहुंचे। जहां किसानों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने कहा कि देश में किसानों व मजदूरों के अधिकारों की लंबी लड़ाई लड़ने वाले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत जल्द यमुनानगर पहुंच रहे है। जहां वह किसान आंदोलन में भाग लेने पर किसानों का धन्यवाद करेंगे। वहीं 31 दिसंबर को सुबह 11 बजे जगाधरी अनाज मंडी में विजय दिवस मनाया जाएगा। जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह भी पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि ऐसे में हम सबका दायित्व बनता है कि हम उन नेताओं के प्रति सदैव एकता के साथ आगे बढ़ते रहें, जो केवल सामाजिक आंदोलनों के साथ देश के किसी भी महत्वपूर्ण वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करते हो। किसान वर्ग के भविष्य के लिए राकेश टिकैत का योगदान ने हम सबके लिए आगे का रास्ता तय कर दिया गया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अशोक कांबोज को युवा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारी को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया है। भाकियू जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि जिला मे आदरणीय राकेश टिकैत के आगमन की पूरी तैयारियां कर ली गई है। उन्होंने सभी किसान मजदूर से अपील करते हुए कहा कि 31 दिसंबर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में अनाज मंडी जगाधरी में पहुंचे। इस अवसर पर सुखबीर कौर महिला मंडल अध्यक्ष अंबाला, श्याम सिंह मान प्रदेश संगठन सचिव, जसवीर, विनोद डांगी जिला संगठन सचिव, उदय सिंह, कुंजल सुभाष, जसबीर सिंह, शिव कुमार पूर्व सरपंच, जयप्रकाश नंबरदार, मदनलाल, स.रविंद्र पाल सिंह, पवन गोयल, यशपाल आदि मौजूद रहे।

 

रादौर – नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित करते भारतीय किसान यूनियन के सदस्य।

रादौर – नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित करते भारतीय किसान यूनियन के सदस्य।