दंत सर्जन ड़ा. पंकज कांबोज ने मरीज के मुंह से सवा दो सैंटीमीटर की पत्थरी निकालने में सफलता हासिल की
इन्द्री के सरकारी हस्पताल में आज दंत सर्जन ड़ा. पंकज कांबोज ने एक मरीज के मुंह में हुई एक बड़ी पत्थरी का आप्रेशन करने में सफलता हासिल की है। इस बारे में जानकारी देते हुए ड़ा. पंकज कांबोज ने बताया कि कल हमारे पास एक मरीज आया था जिसके दांत के नीचे गांठ बनी हुई थी जिसमें उसको काफी दर्द होर रहा था। जांच करने पर उसके मुंह में साईलोनिक जिसे देसी भाषा में पत्थरी कहा जाता है पाई गई। आज सुबह उसका मेजर आप्रेशन कर उस पत्करी को निकाला गया है। उन्होंने बताया कि आज निकाली गई पत्थरी का साईज 2.2 गुणा .7 सैंटीमीटर है जोकि बहुत बड़ा साईज होता है। उन्होंने बताया कि यह पत्थरी हमारी जीभ के नीचे थूक की गं्रथि के नीचे वाली नाली में बन जाती है जिसको केवल सर्जरी करके ही दूर किया जा सकता है। हमारी थूक की नाली में ज्यादा मात्रा में कैलिश्यम जमा होने से पत्थरी बननी शुरू हो जाती है। मरीज को सर्जरी के कुछ ही देर बाद छ़ट्टी दे दी जाती है। ड़ा. पंकज कांबोज ने बताया कि इन्द्री सरकारी हस्पताल में मुंह की सर्जरी, जबड़ों के फैक्रचर, दांत की रसौली व अकल जाड़ संबधी रोग जोकि आजकल युवा पीढ़ी में ज्यादा मिल रहे है का उपचार किया जाता है। इसके अतिरिक्त यहां जाड़ भरना व दांत निकालना इत्यादि रोजमर्रा के आम मरीजों का भी उपचार किया जाता है।