प्रैस नोट
इंद्री : आज दिनांक 14 नवंबर 2021 को एचडीएफसी बैंक एवं जिला रैडक्रास सोसायटी के सहयोग से थैलिसिमिया से पीडि़त बच्चों के लिए विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन देवी मंदिर,इंद्री में किया गया। शिविर के लिए लगभग 160 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया और 133 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।डॉक्टर संजय वर्मा के नेतृत्व में सरकारी अस्पताल, करनाल के ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्रित किया।!
शिविर के संयोजक कपिल किशोर एवम गगन सिंगला ने बताया कि नियमित रक्तदान करने से कई बिमारियों से छुटकारा मिलता है और शरीर में कोई कमजोरी नही आती।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि थैलेसिमिया जैसी बीमारी से बचने के लिये शादी से पहले हर लडक़ा एवं लडक़ी को अपना ब्लड टैस्ट अवश्य कराना चाहिए। हर गर्भवती महिला को भी अपने रक्त की जांच अवश्य करानी चाहिये! कपिल किशोर ने बताया कि वे भी 68 बार रक्तदान कर चुके है और 129 रक्तदान शिविरों के माध्यम से लगभग 14,660 यूनिट रक्त विभिन सरकारी ब्लड बैंको को दे चुके है!सभी रक्त दाताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
रक्तदान शिविर के आयोजन में वैभव सिंगला,कैप्टन डॉक्टर सुरेश सैनी,सुखबीर शर्मा,गौरव गुप्ता,विपिन लूथरा,हिमांशु जिंदल,हिमांशु भाटिया,राकेश गर्ग,प्रिंस ठाकुर,गौरी गुप्ता, मोहित मग्गो,मदन मित्तल,संजीव मालिक,देसराज कंबोज,यूसुफदिन,सलीम,हिमांशु भाटिया,नरेंद्र शर्मा,अनिल गुप्ता
आदि का सहयोग रहा!
जारीकर्ता : कपिल किशोर
मो: 9812440344
जरूरतमंद की बेटी का विवाह सबसे बड़ा पुण्य:-विधायक हरविन्द्र कल्याण।
जरूरतमंद की बेटी का विवाह सबसे बड़ा पुण्य:-विधायक हरविन्द्र कल्याण।
स्वामी प्रेम मूर्ति सेवा और संस्कार की सबसे बड़ी मिसाल:- रेनू वाला गुप्ता
जेबीडी समाज कल्याण समिति ने दिया बड़ा योगदान, करनाल मानव सेवा संघ से उठी छह बेटियों की डोलियां।
#करनाल_14नवम्बर(NIRMALSandhu) : करनाल मानव सेवा संघ से छह जरूरतमंद परिवारों की डोलियां उठीं। सामूहिक विवाह समारोह में शहर के प्रबुद्धजनों ने इन बेटियों को अपनी तरफ से उपहार देकर ससुराल भेजा। इस अवसर पर घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने की। इस अवसर पर ंविशिष्ट अतिथि जेबीडी समूह के अध्यक्ष भारतभूषण कपूर, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी, पूर्व पार्षद भगवान दास अग्गी, जोगिंद्र सिंह चौहान, संजय बत्रा, समाजसेवी रामप्रकाश शर्मा, के बी बिरमानी, राम लाल अरोड़ा, राम लाल अग्रवाल, महेंद्र सूरी, जीएल मैहता,जे आर कालड़ा, एसडी अरोड़ा, केहर सिंह चोपड़ा और सज्जन दहिया मौजूद थे।
इस अवसर पर मानवसेवा संघ के प्रधान तथा संरक्षक स्वामी प्रेम मूर्ति ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि करनाल मानव सेवा संघ अब तक 641 जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी करवा चुका हैं। इसके अलावा करनाल मानव सेवा संघ समाज की सेवा में अग्रणीय भूमिका निभा रहा हैं। यहां पर जरूरतमंद परिवारों को प्रति दिन दो समय का भोजन प्रसाद मिलता हैं। जल सेवा से शुरू होकर करनाल मानव सेवा संघ आज देश का सबसे बड़ा मिशन बन चुका हैं। हजारों लोगों की आखों का आपरेशन कर उनको नया जीवन दिया।
इस मौके पर विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि मानव सेवा संघ ने समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रेम मूर्ति के काम को दूनिया नमन करती हैं। जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी करना सबसे बड़ा पुण्य हैं और सभी को ऐसे कार्यो में बढ़चढक़र अपना सहयोग देना चाहिए। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि स्वामी प्रेममूर्ति सेवा और संस्कार की जीती जागती मिसाल हैं। उन्होंने अपना समूचा जीवन समाज को अर्पित कर दिया हैं। इस अवसर पर समाजसेवी भारतभूषण कपूर ने कहा कि गरीब की सेवा सबसे बड़ी सेवा हैं। दान और सेवा व्यक्ति को शिखर पर ले जाती हैं। इस कार्यक्रम में जेबीडी समाज कल्याण समिति की तरफ से 51 हजार रूपए का योगदान भारतभूषण कपूर ने दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. अजय अरोड़ा ने किया।
इस अवसर पर रीतू का रवि के साथ, कोमल का गुलशन के साथ, रितु का अमर के साथ, मधु का अनिल के साथ, मनीषा का रवि के साथ तथा मीनू का रोहित के साथ विवाह हुआ। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत किया गया। उसके बाद सभी बरातियों के साथ अतिथियों को भोजन प्रयाद दिया गया। सामूहिक विवाह के लिए छह मंडप बनाए गए। गायत्री परिवार ने हिन्दु रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न कराया।
पंडित जवाहरलाल नेहरू देश को प्रगति के पथ पर ले जाने वाले पथ प्रदर्शक थे – जोगिंदर चौहान
पंडित जवाहरलाल नेहरू देश को प्रगति के पथ पर ले जाने वाले पथ प्रदर्शक थे – जोगिंदर चौहान
#करनाल_14नवम्बर(#इन्द्रजीत_महक) : कांग्रेस सेवादल की ओर से आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें नमन किया गया। कर्ण पार्क में स्थापित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके द्वारा देशहित में किए गए कार्यों को याद किया गया। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव जोगिंद्र चौहान, प्रदेश सचिव जगीर सैनी, जिला प्रधान अनिल शर्मा व ग्रामीण जिला प्रधान मदन राणा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू देश को प्रगति के पथ पर ले जाने वाले पथप्रदर्शक थे। वह किशोरावस्था में ही महात्मा गांधी के आंदोलन से जुड़ गए। देश के आजाद होने के बाद उन्होंने देश की बागडोर संभाली। देश के विकास के लिए कई पंचवर्षीय योजनाएं आरंभ की। देश को गुलामी के अंधकार से निकाल कर विकास के मार्ग की राह दिखाई। जवाहरलाल नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे। देश के विकास में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा।
इस अवसर पर महामंत्री रेखा सैनी, वरिष्ठ उपप्रधान प्रवीन संधु, उपप्रधान प्रशोत्तम चोरा, सुरजीत सिंह, महासचिव डा. जगमाल सिंह, अमरजीत सिंह भोला, मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा, उपप्रधान बलजीत चौहान, महामंत्री सुरेंद्र डाकवाला, शहरी प्रधान नीलोखेड़ी राजेंद्र सिंह, सचिव हरीराम, राजेंद्र निषाद, ब्लाक इंद्री प्रधान हरीदास, राजेश कुमार, मनोज शर्मा, शहरी प्रधान अरूण शर्मा, निसिंग ब्लाक प्रधान राजवीर सिंह, असंध ब्लाक प्रधान राजेंद्र राणा, शहरी इंद्री प्रधान रामेश्वर दास, ब्लाक नीलोखेड़ी प्रधान विजय शर्मा, घरौंडा ब्लाक प्रधान कमलकांत, सचिव रामप्रकाश, विक्रम कुमार, परमजीत व रामविास मौजूद रहे।