जींद का होने के नाते बीरेंद्र सिंह ने किया सबका स्वागत
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा, मैं जींद जिला का होने के नाते सभी महमानों व वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करता हूं। जींद की धरती पर कार्यक्रम का आयोजन करने वालों का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि चौधरी छोटूराम ने किसानों की लड़ाई लड़ी और चौधरी देवीलाल ने उसे आगे बढ़ाया। संघर्ष की बात करते हैं, लेकिन ये एक दिन में पैदा नहीं होता, इसके लिए सदियां लग जाती हैं। चौधरी देवीलाल ने जो किया वो भारत के इतिहास में दर्ज है। इसलिए हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहए। 60 साल तक कांग्रेस ने लड़ाई लड़ी लेकिन जब महात्मा गांधी ने नेतृत्व किया तो आजादी मिली। 1976 और 77 में नौजवानों की क्रांति आई तो उसमें जयप्रकाश नारायण नेता बन कर उभरे। किसानों के अधिकारों की जो लड़ाई है उसके लिए भी कोई देवदूत आएगा। ऐसा पल आएगा और ऐसी परिस्थिति पैदा होगी जब किसान कहेगा लग जाओ इसके साथ और फिर कामयाबी मिलेगी।
कोई भाईचारे को तोड़ेगा तो जवाब देंगे
हरियाणा ने पुरानी सभ्यता को बनाकर रखा है, हमारे भाईचारे को जो खराब करना चाहते हैं उनका मुंह तोड़ जवाब देंगे। कार्यक्रम के संबंध में चौटाला ने पहली बार निमंत्रण दिया बोले- बीरेंद्र भाई जरूर आना। इन्हें लगा कि भाजपा का है पता नहीं आएगा भी। उन्होंने कहा कि 1977 में जब चौधरी देवीलाल ने कहा था कि बोलो तुम्हें क्या चाहिए, तुझमें चौधरी छोटूराम का खून है। मैं कांग्रेस में था, मैंने कहा अगर बुलाएंगे तो जरूर आउंगा, नहीं बुलाएंगे तो नहीं आउंगा।
देवीलाल जयंती पर जीेेंद में इनेलो ने दिखाई ताकत
देश पर कुछ लोगों का कब्जा है, लेकिन किसानों का कुछ नहीं है:बीरेन्द्र सिंह
#जींद_25सितम्बर( इनेलो ने पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 108वीं जयंती पर जींद में नई अनाज मंडी में सम्मान दिवस समारोह में इनेलो ने ताकत दिखाई। इस समारोह में जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारुक अब्दुल्ला, पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, जेडीयू महासचिव केसी त्यागी, पूर्व सीएम ओपी चौटाला ने भाजपा सरकार पर तीखे निशाने साधे। इस समारोह में क्षेत्रियों दलों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। इतना ही नहीं मंच पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह भी मंच पर पहुंच गए। बीरेन्द्र सिंह के मंच पर आते ही तालियां बजी और उनके बोलते वक्त भी जोरदार तालियां बजी। बीरेन्द्र को हरी पगड़ी भी पहनाई गई।
मंच से बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा राजनीति में ओपी चौटाला ने संघर्ष करना सिखाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने न्याय युद्ध चलाया और उनका आंदोलन सफल हुआ। आज फिर से किसानों के अधिकारों की लड़ाई है। इस लड़ाई में कोई ऐसा पल आएगा, कोई ऐसा देवता आएगा और कोई ऐसी परिस्थिति पैदा होगी, किसान कहेगा यहीं पर लग जाओ। इसके बाद कामयाबी मिलेगी। उन्होंने कहा कि 30 साल पहले आर्थिक सुधारों का युग आया था और देश को धनवान होने की बात कही गई, लेकिन गरीब, कमेरा, शोषित, किसान आज भी गरीब है। कोई भी करोड़पति और अरबपति नहीं बन पाया। देश पर कुछ लोगों का कब्जा है, लेकिन किसानों का कुछ नहीं है। जब आम आदमी इसको समझने लगेगा, तभी परिवर्तन आएगा। ऐसा समय आएगा जिस इंसान के साथ, जिस नेता के साथ, जिस व्यवस्था के साथ 85 प्रतिशत लोग नहीं जुटेंगे तो एक नए प्रजातंत्र का उदय होगा।
पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि देवीलाल में कुर्बानी का जज्बा बहुत था। जब भी देश को जरूरत पड़ी उन्होंने आगे आकर कुर्बानी दी। पहले देश की आजादी के लिए और फिर इमरजेंसी के दौरान संघर्ष किया। उनका एक ही उद्देश्य रहा कि देश के किसान और ग्रामीण तरक्की करें। बादल ने मंच पर विराजमान नेताओं से अपील की देश को आगे बढ़ाने के लिए रीजनल पार्टियों को इकट्ठा करें। उन्होंने इसके लिए बीरेंद्र सिंह और केसी त्यागी का नाम लिया। उन्होंने कहा मुझ में हिम्मत नहीं है लेकिन मैं चौटाला से अपील करता हूं कि देश के हर राज्य में जाएं और चौधरी देवीलाल की तरह तीसरा मोर्चा तैयार करें।
पंजाब की राजनीति पर कसा तंज
बादल ने कहा कि जनता अपने एरिया की पार्टी को ही प्राथमिकता दे, क्योंकि वह ही आपकी समस्याओं को जानते हैं। अब दिल्ली में बैठे नेताओं ने पंजाब में चार सीएम बदल दिए। उन्हें जनता की तकलीफ का क्या पता होगा जिन्हें सीएम और मंत्री के योग्य नेता का ही नहीं पता।
इस रैली में इनेलो चीफ ओपी चौटाला और अभय चौटाला ने दावा किया कि इनेलो की सरकार बनेगी और जनता के हितों में काम होंगे। इनेलो नेताओं ने केन्द्र सरकार व हरियाणा सरकार पर तीखे हमले किए। ऐलनाबाद में उपचुनाव न कराने और पंचायत राज प्रणाली के चुनाव न करने के लिए सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर मध्यवति चुनाव होने का दावा ठोका। इनेलो नेता ने कहा कि हार के डर से यह चुनाव नहीं कराए जा रहे है, लेकिन भाजपा व उसके सहयोगी कितने दिन बचेंगे। अब तो भाजपा का सफाया करने का जनता ने मन बना लिया है। किसानों का अपमान करने वाले अब सत्ता में नहीं रह पाएंगे।