श्री राम नाटक अमर कल्ब की ओर से रामलीला ग्रांउड़ में पवित्र हवन यज्ञ का हुआ आयोजन
इन्द्री में 1953 में रामलीला का हुआ था शुभारंभ, कई प्रदेशों में इन्द्री रामलीला को सराहा जाता रहा है-वरिष्ठ कलाकार संगत राम
इन्द्री ।। इन्द्री के रामलीला ग्राउंड़ में दशहरा पर्व के अवसर पर श्री राम नाटक अमर कल्ब इन्द्री की ओर से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में कल्ब के सदस्यों व शहरवासियों ने भाग लेकर यज्ञ में आहुतियां ड़ाली। हवन यज्ञ के बाद पवित्र आरती व जय श्री राम व हर हर महादेव के जयघोष किए गये। हवन यज्ञ देवी मंदिर के विद्वान पंडि़त श्री रामलाल जी शास्त्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधान सतीश भाटिया व समाजसेवी विक्की मलहोत्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि आज का दिन बुराई पर अच्छाई व असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। इस दिन भगवान श्री रामजी ने रावण का वध किया था। उन्होंने बताया कि आज दशहरा पर्व की शुरूआत पवित्र हवन यज्ञ द्वारा की जा रही है। हर वर्ष रावण दहन का कार्यक्रम बड़े स्तर पर किया जाता रहा है लेकिन अब की बार कोविड़ के चलते केवल रावण का प्रतीकात्मक रूप बनाकर ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि शाम के समय रामलीला ग्रांउड़ में छोटे छोटे बच्चों द्वारा बनाये गए रावन के पुतले का दहन किया जायेगा। वहीं शहर में होने वाली रामलीला के एक वरिष्ठ कलाकार संगत राम ने बताया कि इन्द्री रामलीला का शुभारंभ 1953 में किया गया था जिसमें लगभग 30 बढिय़ा कलाकार विभिन्न प्रकार के पात्र निभाया करते थे। उन्होंने बताया कि शहर में दशहरा पर्व हर वर्ष बड़ी धूमधाम से मनाया जाता रहा है जिसमें शहरवासी पूरा सहयोग करते रहे है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई वर्षो तक माता सीता व भरत का रोल अदा किया है। इन्द्री की रामलीला की सराहना केवल इन्द्री हल्के में ही नहीं बल्कि कई अन्य प्रदेशों में भी होती थी। नगरपालिका के मनोनित पार्षद व श्री राम नाटक अमर कल्ब के पूर्व प्रधान राजेन्द्र मिढ़ा ने कहा कि आज पूरे देश में अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व बड़ी धूमधाम व श्रद्धा से मनाया जा रहा है। आज भगवान श्री राम ने रावण रूपी बुराई का वध कर लोगों को उसके जुल्मों से मुक्ति दिलाई थी। इस मौके पर वकील तरूण मेहता, चंद्र प्रकाश सचदेवा, सुरेश भाटिया, पार्षद राकेश कुमार, वीनू भाटिया, संदीप राणा, अनिल वोहरा, गुरदेव सिंह नीटी, विशाल भाटिया, रिंकू मिढ़ा, जगदीश सचदेवा, राज कुमार, हरिकृष्ण, दीपक मलहोत्रा, जोगिन्द्र भाटिया, उदय सिंह राणा, ओमप्रकाश अरोड़ा, नीरज वर्मा, हरिकृष्ण ड़ंग, दीपक मलहोत्रा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं व पुरूष उपस्थित रहे।श्री राम नाटक अमर कल्ब की ओर से रामलीला ग्रांउड़ में पवित्र हवन यज्ञ का हुआ आयोजन
इन्द्री में 1953 में रामलीला का हुआ था शुभारंभ, कई प्रदेशों में इन्द्री रामलीला को सराहा जाता रहा है-वरिष्ठ कलाकार संगत राम
इन्द्री । इन्द्री के रामलीला ग्राउंड़ में दशहरा पर्व के अवसर पर श्री राम नाटक अमर कल्ब इन्द्री की ओर से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में कल्ब के सदस्यों व शहरवासियों ने भाग लेकर यज्ञ में आहुतियां ड़ाली। हवन यज्ञ के बाद पवित्र आरती व जय श्री राम व हर हर महादेव के जयघोष किए गये। हवन यज्ञ देवी मंदिर के विद्वान पंडि़त श्री रामलाल जी शास्त्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधान सतीश भाटिया व समाजसेवी विक्की मलहोत्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि आज का दिन बुराई पर अच्छाई व असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। इस दिन भगवान श्री रामजी ने रावण का वध किया था। उन्होंने बताया कि आज दशहरा पर्व की शुरूआत पवित्र हवन यज्ञ द्वारा की जा रही है। हर वर्ष रावण दहन का कार्यक्रम बड़े स्तर पर किया जाता रहा है लेकिन अब की बार कोविड़ के चलते केवल रावण का प्रतीकात्मक रूप बनाकर ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि शाम के समय रामलीला ग्रांउड़ में छोटे छोटे बच्चों द्वारा बनाये गए रावन के पुतले का दहन किया जायेगा। वहीं शहर में होने वाली रामलीला के एक वरिष्ठ कलाकार संगत राम ने बताया कि इन्द्री रामलीला का शुभारंभ 1953 में किया गया था जिसमें लगभग 30 बढिय़ा कलाकार विभिन्न प्रकार के पात्र निभाया करते थे। उन्होंने बताया कि शहर में दशहरा पर्व हर वर्ष बड़ी धूमधाम से मनाया जाता रहा है जिसमें शहरवासी पूरा सहयोग करते रहे है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई वर्षो तक माता सीता व भरत का रोल अदा किया है। इन्द्री की रामलीला की सराहना केवल इन्द्री हल्के में ही नहीं बल्कि कई अन्य प्रदेशों में भी होती थी। नगरपालिका के मनोनित पार्षद व श्री राम नाटक अमर कल्ब के पूर्व प्रधान राजेन्द्र मिढ़ा ने कहा कि आज पूरे देश में अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व बड़ी धूमधाम व श्रद्धा से मनाया जा रहा है। आज भगवान श्री राम ने रावण रूपी बुराई का वध कर लोगों को उसके जुल्मों से मुक्ति दिलाई थी। इस मौके पर वकील तरूण मेहता, चंद्र प्रकाश सचदेवा, सुरेश भाटिया, पार्षद राकेश कुमार, वीनू भाटिया, संदीप राणा, अनिल वोहरा, गुरदेव सिंह नीटी, विशाल भाटिया, रिंकू मिढ़ा, जगदीश सचदेवा, राज कुमार, हरिकृष्ण, दीपक मलहोत्रा, जोगिन्द्र भाटिया, उदय सिंह राणा, ओमप्रकाश अरोड़ा, नीरज वर्मा, हरिकृष्ण ड़ंग, दीपक मलहोत्रा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं व पुरूष उपस्थित रहे।