उपायुक्त प्रदीप दहिया ने फसल अवशेष प्रबंधन व पराली नहीं जलाने को लेकर किसानों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान

उपायुक्त प्रदीप दहिया ने किया जागरूकता अभियान गीत फाने नहीं जलाएंगे को लॉन्च
फसल अवशेष प्रबंधन पर कृषि विभाग व हमेटी ने तैयार किया गीत

उपायुक्त प्रदीप दहिया ने फसल अवशेष प्रबंधन व पराली नहीं जलाने को लेकर किसानों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान गीत फाने नहीं जलाएंगे को लॉन्च किया। यह गीत कृषि प्रशिक्षण संस्थान हमेटी व कृषि विभाग द्वारा जिले में तैयार किया गया है। कृषि प्रशिक्षण संस्थान फेसबुक पेज व यू-ट्यूब चैनल हमेटी दर्पण के माध्यम से किसानों को जागरूक करने के लिए प्रतिदिन कार्य कर रहा है।
उपायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन व कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। किसानों को कस्टम हायरिंग सैंटर के माध्यम से मशीनरी भी उपलब्ध करवाई जा रही है। सरकार द्वारा किसानों को फसल प्रबंधन करने पर प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। पराली जलाने से भूमि की उर्वरा शक्ति तो कम होती ही है, साथ ही आम जन को भी कईं बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में किसानों को जागरूक करने के लिए हरियाणवी बोली में गीत जारी किया गया ताकि किसान फसल प्रबंधन को आसानी से समझ सके व पराली न जलाने को लेकर अन्य किसानों को भी प्रेरित कर सके।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. कर्मचंद ने बताया कि जिला कैथल फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर पहले भी कई योजनाओं पर कार्य कर चुका है, जिसकी सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में भी की गई थी। ऐसे में विभाग द्वारा यह गीत तैयार किया गया। इस गीत के एक-एक शब्द के माध्यम से किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन करना, पराल न जलाना व कस्टम हायरिंग सैंटर से मशीनों का उपयोग व अनुदान प्राप्त करना जैसी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस गीत के गायक सतीश कुमार व लेखक मनोज पंवार हैं। इस गीत में प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, राकेश बंदरानिया, सुभाष चहल, एडीओ डॉ. ईश्वर कुमार ने भी भूमिका निभाई है। गीत रिलीज के दौरान डीआईपीआरओ सोनिया, कृषि विभाग के एसडीओ विनोद कुमार, एडीओ डॉ. ईश्वर कुमार, मनोज कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। District Administration, Kaithal DPR Haryana CMO Haryana Kaithal tv Kaithal News