एक महिला को सरकारी ग्रांट दिलवाने के नाम पर सोने की बालियां छीनकर फरार हो गया।

रादौर,5 अक्टूबर: शहर की औड़ कॉलोनी में एक अज्ञात युवक ने मंगलवार की दोपहर को एक महिला को सरकारी ग्रांट दिलवाने के नाम पर सोने की बालियां छीनकर फरार हो गया। इस दौरान महिला को अज्ञात व्यक्ति ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर धमकाया। मामले की सूचना मिलने के बाद रादौर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। शहर की औड़ कॉलोनी निवासी पूजा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार की दोपहर को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उसके घर पर आया और उसे शौचालय की ग्रांट दिलवाने के नाम पर उसकी फोटो खींचने लगा। इस दौरान अज्ञात युवक ने महिला को सोने की बालियां निकालकर फोटो खिंचवाने बारे कहा। जिस पर महिला ने सोने की बालियां निकालकर एक तरफ रख दी। जिस पर अज्ञात युवक सोने की बालियां लेकर फरार होने लगा तो महिला ने इसका विरोध किया। जिस पर अज्ञात युवक ने महिला पर चाकू तान लिया और शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस बारे थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि पुलिस महिला की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है। इस बारे अज्ञात युवक के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 

रादौर – मामले की जानकारी देती प्रभावित महिला।