इंद्री : आज दिनांक 24 अक्तुबर 2021 को एचडीएफसी बैंक एवं जिला रैडक्रास सोसायटी के सहयोग से थैलिसिमिया से पीडि़त बच्चों के लिए विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन पंचायत घर,गांव घीड में किया गया। शिविर के लिए लगभग 100 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया और 77 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।डॉक्टर संजय वर्मा के नेत्रत्व में सरकारी अस्पताल करनाल के ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्रित किया। घीड के सरपंच अनिल गम्भीर व मोहदीपुर के सरपंच विजयपाल ने शिविर में आये रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाया! शिविर के संयोजक कपिल किशोर ने बताया कि नियमित रक्तदान करने से कई बिमारियों से छुटकारा मिलता है
और शरीर में कोई कमजोरी नही आती।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि थैलेसिमिया जैसी बीमारी से बचने के लिये शादी से पहले हर लडक़ा एवं लडक़ी को अपना ब्लड टैस्ट अवश्य कराना चाहिए।
हर गर्भवती महिला को भी अपने रक्त की जांच अवश्य करानी चाहिये!सभी रक्त दाताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
उन्होंने बताया कि अगला रक्तदान शिविर 31अक्तुबर 2021 दिन रविवार को मानव सेवा संघ,नजदीक बस स्टैंड ,करनाल में सुबह 09 से दोपहर 01 बजे तक लगाया जायेगा।
रक्तदान शिविर के आयोजन में ,वीरभान, विजय कुमार,राजेश सैन, नीरज काम्बोज, डॉक्टर वीरेंदर, मनोज कुमार,अमित कुमार,नितिन शर्मा,मोहित शर्मा,कृष्ण काम्बोज,बलवान राणा,सुरेंद्र काम्बोज,अंकित काम्बोज,विपुल काम्बोज,विकास काम्बोज,आकाश,रमेश चंद काम्बोज,संजीव उप्पल,राजीव कुमार,रेडक्रोस सोसाइटी से एम.सी. धीमान आदि का सहयोग रहा!जारीकर्ता : कपिल किशोर
- मो: 9812440344
– मेयर मदन चौहान के अभिनंदन में ओबीसी मोर्चा करेगा विशाल समारोह का आयोजन
– भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर मेयर मदन चौहान का किया अभिनंदन
समारोह में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों समेत पहुंचेंगे हजारों कार्यकर्ता
यमुनानगर:-भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने पर शुक्रवार को मेयर हाउस में नगर निगम मेयर मदन चौहान को बधाईयां देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव ओमपाल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मसिंह मट्टू व अन्य कार्यकर्ताओं और संगठनों के पदाधिकारियों ने मेयर मदन चौहान का पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया। मेयर चौहान को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में जोश व खुशी की लहर है। मेयर चौहान ने इस दौरान सभी का आभार जताया। मेयर चौहान के अभिनंदन के बाद भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में मेयर मदन चौहान के अभिनंदन में नवंबर माह में विशाल अभिनंदन समारोह करने का निर्णय लिया गया।
जिला अध्यक्ष राजेश सपरा व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव ओमपाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने पर मेयर मदन चौहान के अभिनंदन में नवंबर माह में विशाल रूप में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में होने वाले इस समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेशस्तर के पदाधिकारी पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि मेयर मदन चौहान ने धरातल पर रहकर पार्टी को मजबूती प्रदान की। कार्यकर्ताओं के बीच में रहकर उनके काम करवाएं। ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए इन्होंने प्रदेशभर में ओबीसी वर्ग व अन्य लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया। नवनियुक्त भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मदन चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार हर वर्ग के हित के लिए कार्य का रही है। उनका प्रयास रहेगा कि उन्हें जो दायित्व मिला है, वह उसका ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे। मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुलेख चंद कश्यप, उपाध्यक्ष दिनेश कांबोज, गुलशन कश्यप, संजीव सैनी, अखिल कांबोज, कमलदीप, प्रताप कांबोज, प्रताप वर्मा, राम नारायण, राम स्वरूप, रामकर्ण, सुनील आदि मौजूद रहें।