किसानों आंदोलन की आड़ में विपक्षी पार्टियां ओछी राजनीति कर रही है-प्रदेश महामंत्री ड़ा. पवन सैनी

  1. किसानों आंदोलन की आड़ में विपक्षी पार्टियां ओछी राजनीति कर रही है-प्रदेश महामंत्री ड़ा. पवन सैनी
    भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन में किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
    इन्द्री ।। इन्द्री के बजाज पैलेस में भाजपा की ओर से त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक पवन सैनी ने मुख्य वक्ता के तौर पर भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज, जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, इन्द्री के विधायक राम कुमार कश्यप, जिला प्रभारी दीपक शर्मा, नंदलाल पांचाल, अमनदीप सिंह विर्क, सुमेर कांबोज, अमित कांबोज, मोहन लाल सैनी सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत दीपमाला कर की गई। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष रूप से मनाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।पूर्व विधायक पवन सैनी ने कहा कि किसानों को अपनी बात कहने का पूरा हक है। उन्होंने कहा कि किसन आंदोलन विपक्षी पार्टियों की शह पर किया जा रहा है। विपक्षी पार्टियां ओछी राजनीति कर रही है। किसान आंदोलन की आड़ में राजनीति हो रही है। मोदी सरकार ने किसान नेताओं का रोजगार छीन लिया है। जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा ने बताया कि यह कार्यक्रम भाजपा संगठन को मजबूत बनाने के लिये किया जाता है। इसमें बूथपालक, बूथ अध्यक्ष व बीएलए 2 मुख्य रूप से शामिल होते है। पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिये ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते है। विधायक राम कुमार कश्यप ने कहा कि इन्द्री विधानसभा में 214 बूथ है जिनमें बूथ पालक, बीएलए 2 व बूथ अध्यक्ष शामिल होते है जिन्हें संगठन मजबूत करने के लिये ट्रेनिंग दी जाती है। इसमें आम कार्यकत्र्ता को नहीं शामिल किया जाता है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी बात कहने का पूरा हक है लेकिन उनका तरीका शांतिपूर्वक होना चाहिए।
    बाक्स
    इन्द्री में हुए भाजपा त्रिदेव सम्मेलन का संयुक्त किसान मोर्चे के किसानों ने कड़ा विरोध किया। गौरतलब है कि कल किसानों ने एक मींटिग कर भाजपा नेताओं से इस कार्यक्रम को रद्द करने की अपील की थी ओर कहा था कि यदि इस कार्यक्रम को रद्द नहीं किया गया तो किसान इसका विरोध करेगें ओर काले झंड़े दिखाऐगें। उसी क्रम में आज किसानों ने इस कार्यक्रम का कड़ा विरोध किया ओर प्रशासन द्वारा लगाये गये बेरिकेटस को तोड़कर कार्यक्रम स्थल के नजदीक पहुंच गये। इस मौके पर किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ओर काले झंड़े दिखाए। किसानों के कड़े तेवरों को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद था ओर सैंकड़ों की संख्या में पुलिस ओर पैरा मिलिट्री फोर्स मौजूद के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम समाप्त होने पर भाजपा नेताओं को पुलिस वाहनों में कार्यक्रम स्थल से निकाला गया। वहीं विरोध करेने के दौरान एक इन्द्री हल्के के गांव सरवन माजरा के जगत सिंह को चक्कर आ गये जिसकें चलते उसे ईलाज के लिये हस्पताल ले जाना पड़ा।