रादौर,4 अक्टूबर(NIRMALSandhu): शैलर मालिक की हड़ताल के चलते सोमवार को भी लगातार दूसरे दिन अनाज मंडी रादौर में धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई। जिससे अनाज मंडी रादौर में धान की फसल का अंबार लगने से जाम की स्थिति बन गई है। किसानों को मंडी मेंं धान की फसल डालने के लिए जगह तक नहीं मिल पा रही है। जिससे किसान बेहद परेशान है। अनाज मंडी रादौर में धान की फसल बेचने आए किसान यशपाल सैनी, रामप्रसाद, राजकुमार कश्यप, सोहनलाल, अरुण, सुभाष आदि ने बताया कि सरकार ने तीन अक्टूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू किए जाने की घोषणा की थी। लेकिन घोषणा के 2 दिन बाद भी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। जिससे उन्हें भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शैलर मालिक की हड़ताल से उन्हें दिक्कत उठानी पड़ रही है। सरकार जल्द से जल्द शैलर मालिक से बात कर उनकी मांगों को पूरा कराकर खरीद शुरू करवाए। जिससे किसान समय पर अपनी धान की फसल को बेच सके।
रादौर – अनाज मंडी रादौर में पड़ी धान की फसल।