किसान मोर्चा के 27 के भारत बन्द को पूर्ण समर्थन……….. चौधरी गाजिन्द्र सिंह आम आदमी पार्टी किसान सेल के दिल्ली हरियाणा प्रभारी चौधरी गाजिन्द्र सिंह ने आज किसान विंग के सभी सदस्यो के नाम विशेष सन्देश जारी करते कहा की सभी कार्यकर्त्ता
27 सितंबर 2021 को सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में जो संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का ऐलान किया है उसका आम आदमी पार्टी पूर्ण रूप से समर्थन करती हे और कहा की आम आदमी पार्टी किसान विंग, संयुक्त किसान मोर्चा को संपूर्ण समर्थन देते हुए उनके आंदोलन को और धार देने को उनके बीच रहेगी.
प्रभारी गजेंद्र सिंह ने मांग की हे की किसानो की मांगो को जल्द मान कर तीनो क़ानून वापिस होने चाहिए. और ज़ब तक किसानो का आंदोलन चलता रहे गा वह खुद और आम आदमी पार्टी उनके आंदोलन को समर्थन करती रहेगी.