गुरुद्वारा थड़ा साहिब झीवरहेडी के पूर्व प्रधान गुरबाज सिंह बडैच ने अपने ऊपर लगे धोखाधड़ी के आरोपों

रादौर,8 अक्टूबर(NIRMALSandhu): गुरुद्वारा थड़ा साहिब झीवरहेडी के पूर्व प्रधान गुरबाज सिंह बडैच ने अपने ऊपर लगे धोखाधड़ी के आरोपों का जोरदार खंडन किया है। शुक्रवार को पूर्व प्रधान गुरबाज सिंह बडैच ने रादौर में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि वह हर जांच के लिये तैयार है। उन्होंने कोई गबन नहीं किया है। उन पर जालसाजी के झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसाया गया है। उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। संगत जब मर्जी उनसे एक-एक रुपए का हिसाब ले सकती है। यदि वह दोषी पाए गए तो संगत उन्हें जो भी सजा देंगी उन्हें मंजूर है। उन्हें षडयंत्र के तहत फसाया गया है। उन्होंने बताया कि उनके लगभग 7 वर्षों के कार्यकाल में लाडवा से मुस्तफाबाद रोड का नाम गुरु तेग बहादुर सिंह मार्ग रखा गया। गांव झीवरहेड़ी में मेन रोड़ से झीवरहेड़ी गुरुद्वारा तक 12 से 18 फीट तक की सड़क बनाई गई। गुरुद्वारा झीवरहेड़ी साहिब में बड़ा मीटिंग हॉल बनाया गया। दो साईलेंट जैनरेटर खरीदे गए। गुरुद्वारे में थड़ा साहिब पर पत्थर लगवाया गया और शेड डाला गया। लाइब्रेरी, अजैब घर बनाया, बाबा भिखारी दास जी का कमरा बनवाया, सचखंड का निर्माण किया गया। हॉल व नए जुड़े घर का निर्माण व अन्य निर्माण कार्यों पर खर्च किया गया है। उन्होंने गुरूद्वारा थड़ा साहिब में रिकॉर्डतोड विकास कार्य करवाए। करवाए गए विकास कार्यो का पूरा हिसाब है। जब चाहे संगत हिसाब ले सकती है।

 

रादौर – जानकारी देते गुरुद्वारा थड़ा साहिब झीवरहेड़ी के पूर्व प्रधान गुरबाजसिंह बडैच।