छठ पूजा को लेकर नगर निगम ने की तैयारियां, निगमायुक्त ने अधिक गहराई में न जाने की श्रद्धालुओं से की अपील

यमुना किनारे समतल व साफ कर निगम ने तैयार किए छठ पूजा के लिए घाट

  • छठ पूजा को लेकर नगर निगम ने की तैयारियां, निगमायुक्त ने अधिक गहराई में न जाने की श्रद्धालुओं से की अपील

यमुनानगर:नगर निगम के लगभग सौ कर्मचारियों ने छठ पूजा को लेकर पश्चिमी यमुना नहर के घाट तैयार कर दिए। निगम कर्मियों ने यहां गहनता से सफाई कर छठ पूजा के लिए घाट तैयार कर दिए। इस दौरान जो किनारे उबड़ खाबड़ थे, निगम कर्मियों द्वारा उनमें मिट्टी का भराव कर संवारा गया। मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए फोगिंग करवाई। नहर किनारे रस्सी बांधी गई। गंदगी को पूरी तरह साफ कर नहर के किनारे चकाचक किए गए। ताकि किसी भी श्रद्धालू को छठ पूजा करने में किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े और वे गहरे पानी में जाने से बचे रहें। इसके अलावा निगम की ओर से जगह जगह पर स्वच्छता संबंधित साइन बोर्ड लगाए गए।निगमायुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देशों पर मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह व सफाई निरीक्षक अमित कांबोज के नेतृत्व में दो दिन से निगम के कर्मचारी छठ पूजा के लिए व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं। निगम कर्मचारियों ने पश्चिमी यमुना नहर के चिट्टा मंदिर घाट, यमुना विहार कॉलोनी घाट, बाड़ी माजरा घाट, पुराना हमीदा घाट व अन्य घाटों की सफाई की। सभी घाटों के किनारे खड्ढों में मिट्टी से भराव कर समतल किया गया। नहर किनारे पोल लगाकर रस्सी बांधी गई, ताकि श्रद्धालू गहरे पानी में न जाएं। इसके अलावा सभी घाटों पर फोगिंग करवाई की। निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि छठ पूजा को लेकर निगम की ओर से अनेक व्यवस्थाएं की गई है। गंदगी न फैले इसके लिए कूड़ादान रखे गए है। उन्होंने छठ पूजा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यमुना किनारे व घाटों पर सफाई व्यवस्था का ध्यान रखें। कचरा केवल कूड़ादान में ही डाले। छठ पूजा के दौरान सावधानी बरते। अधिक भीड़ न होने दे। सूर्य का अर्घ्य देते समय नहर में अधिक गहराई में न जाएं। मूर्ति, फूल मालाएं, सामग्री व किसी प्रकार का कोई कचरा नहर में न डाले। यमुना को प्रदूषित होने से बचाएं।

 

त्रिदेव की ताकत से हरियाणा में फिर से बनेगी भाजपा की सरकार जिला उपाध्यक्ष भाजपा नितिन कपूर

यमुनानगर, 9 नवम्बर( NIRMALSANDHU)-त्रिदेव की ताकत से हरियाणा में फिर से बनेगी भाजपा की सरकार जिला उपाध्यक्ष भाजपा नितिन कपूर ने चर्चा करते हुए बताया हरियाणा में अगर कोई दल है तो वह केवल भाजपा बाकी सभी तो दलदल है। भाजपा संगठन देश और प्रदेश में सबसे मजबूत संगठन है हमारे पास देश हित में काम करने वाले कार्यकर्ताओं की पूरी फौज है उन्हीं के माध्यम से सरकार की नीतियों तक घर-घर तक पहुंचाकर सेवा के आधार पर फिर से वोट मांगेंगे और आने वाले पंचायती चुनावों में सभी सरपंच भारतीय जनता पार्टी के होंगे हमारा चुनाव जीतने का फार्मूला एक ही है बूथ जीता चुनाव जीता और यह केवल और केवल कार्यकर्ताओं के मजबूत मनोबल के कारण ही संभव हो पाता है। भाजपा के पास जो सूझ-बूझ वाला कार्यकर्ता है वह अन्य किसी भी संगठन के पास दूर-दूर तक भी नहीं हमारे यहां देश को सर्वप्रथम पार्टी को दूसरे नंबर पर और स्वयं को सबसे आखिर में गिना जाता है इसी सोच के कारण भाजपा और पार्टियों से बहुत अलग है सरकार बहुत जल्द पंचायती चुनाव करवाने जा रही है मेरी उन सभी देश हित काम करने वाले लोगों से अपील है ऐसी सोच के लोग भाजपा में जुड़े और देश हित में काम करने का मौका पाए। इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।

 

 

प्रदेश सरकार ने समर्पण नामक पोर्टल तैयार किया है, जिस पर पंजीकरण करवाने वाले लोग स्वयं सेवक के रूप में सरकार व प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे।

यमुनानगर, 9 नवम्बर(NIRMALSANDHU           )-हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य के सभी जिलो के पैंशनरो/फैमिली पैंशनरो के साथ चण्डीगढ़ से सीधे विडियों काफ्रैंसिंग वेबीनार के माध्यम से बातचीत की ताकि सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को और सुगमता से मिल सके। उन्होंने इसके दृष्टिगत समर्पणडॉटहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पोर्टल का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की कल्याणकारी नीतियों व सेवाओं की जानकारी तथा लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए स्वयंसेवकों की एक टीम तैयार की जाएगी, जिसमें सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों व पूर्व सैनिकों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने समर्पण नामक पोर्टल तैयार किया है, जिस पर पंजीकरण करवाने वाले लोग स्वयं सेवक के रूप में सरकार व प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समर्पण पोर्टल की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रदेश के सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों तथा पूर्व सैनिकों से स्वयं सेवक के रूप में सहयोग की अपील की। समर्पण पोर्टल की जानकारी देते हुए उन्होंने पूर्व सैनिकों तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया कि वे हरियाणा के नव-निर्माण में पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने बताया कि प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने व आजीविका के लिए मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना बनाई गई है, जिसके माध्यम से पात्र व्यक्तियों को स्व-रोजगार के लिए मदद दी जाएगी। इसके लिए परिवार पहचान पत्र बनाये जा रहे हैं, जिससे पात्र व्यक्तियों की सही जानकारी मिलेगी। उन्होंने इस मौके पर सेवानिवृत कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों के साथ-साथ वेबीनार से जुड़े प्रतिभागियों से आहवान किया कि यदि उनमें से यदि किसी ने अभी तक परिवार पहचान पत्र नही बनवाया है तो वे भी अपना परिवार पहचान पत्र बनवाना सुनिश्चित करें।

उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि समर्पण पोर्टल का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करते हुए सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने पूर्व सैनिकों तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे शीघ्र अति शीघ्र समर्पण पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाए। ऐसा करने के उपरांत उन्हें उनकी योग्यता व क्षमता अनुसार कार्य दिए जाएंगे।

विडियों काफ्रैंसिंग में उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने सभी पैंशनरो/फैमिली पैंशनरो से अपील की है कि वे सम्पूर्णडॉटहरियाणाडॉटइन पर रजिस्टे्रशन करवाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह एक बार उपमण्डल स्तर पर पैंशनरो/फैमिली पैंशनरो की बैठक होगी जिसकी अध्यक्षता सम्बन्धित एसडीएम करेंगे। उन्होंने बताया कि 26 नवम्बर को जगाधरी के एसडीएम सुशील कुमार की अध्यक्षता में बैठक होगी और अतिरिक्त उपायुक्त रणजीत कौर इन बैठकों की नोडल अधिकारी होंगी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के पैंशनरो/फैमिली पैंशनरो से बातचीत की। इस कड़ी में उन्होंने यमुनानगर के एक्स सर्विसमैंन देवेन्द्र बक्शी व अन्य पैंशनरो से बातचीत की और कहा कि जिन-जिन जिलों के पैंशनरो/फैमिली पैंशनरो ने बातचीत की है उनके सुझावों पर विचार किया जाएगा।इस अवसर पर जिला खजाना अधिकारी अश्वनी शर्मा सहित अन्य अधिकारी व जिला के पैंशनर/फैमिली पैंशनर, एक्स सर्विसमैंन एडवोकेट केडी बक्शी, सेवानिवृत सीपीओ इंडियन नेवी सतीश कुमार सहित अन्य पैंनशन व फैमिली पैंशनर उपस्थित थे।