फोटो समाचार
लोहड़ी का पर्व एक-दूसरे की खुशियां बांटने का पर्व
सांसद नायब सिंह व विधायक सुभाष सुधा ने जिलेवासियों को दी लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं, लोहड़ी पर्व को लेकर सर्किट हाउस में हुआ कार्यक्रम का आयोजन, कोरोना महामारी की समाप्ति के लिए लोहड़ी की अग्नि में डाली आहुती
कुरुक्षेत्र 13 जनवरी हर वर्ष पहला पर्व के रुप में लोहड़ी का त्योहार उत्तर भारत के कई हिस्सों में बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। लोहड़ी का त्योहार एक-दूसरे से मिलने-मिलाने और खुशियां बांटने का त्योहार है। इस दिन पंजाब और हरियाणा में विशेष उत्सव के रूप में मनाया जाता है। किसान अपने नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के रूप में लोहड़ी मनाते है।
वीरवार को देर सायं सर्किट हाउस में लोहड़ी पर्व को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा सहित अनेक भाजपा नेताओं ने भी शिरकत की। सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने जिला वासियों को नव वर्ष, लोहड़ी और मकर सक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में नई खुशियां और उमंग लेकर आए। इससे पहले सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी सहित अन्य भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कोरोना रुपी महामारी को खत्म करने के लिए लोहड़ी की अग्नि में आहुती भी डाली।
सांसद नायब सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व उत्तर भारत विशेषत पंजाब में लोहड़ी का त्यौहार मनाया जाता है। इसके साथ-साथ पूरे भारत में किसी न किसी नाम से मकर संक्रांति के दिन या उससे आस-पास विभिन्न प्रदेशों में कोई न कोई त्यौहार मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन तमिल हिंदू पोंगल का त्यौहार मनाते है। इस प्रकार लगभग पूर्ण भारत में यह विविध रूपों में मनाया जाता है। मकर संक्रांति की पूर्व संध्या को पंजाब, हरियाणा व पड़ोसी राज्यों में बड़ी धूम-धाम से लोहड़ी का त्यौहार मनाया जाता है।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि पंजाबियों के लिए लोहड़ी खास महत्व रखती है । लोहड़ी से कुछ दिन पहले से ही छोटे बच्चे लोहड़ी के गीत गाकर लोहड़ी हेतु लकडिय़ां, मेवे, रेवडियां, मूंगफली इक_ा करने लग जाते है। लोहड़ी की संध्या को आग जलाई जाती है। लोग अग्नि के चारो ओर चक्कर काटते हुए नाचते-गाते हैं व आग मे रेवड़ी, मूंगफली, खील, मक्की के दानों की आहुति देते हैं। आग के चारो ओर बैठकर लोग आग सेंकते है व रेवड़ी, खील, गज्जक, मक्का खाने का आनंद लेते हैं। जिस घर में नई शादी हुई हो या बच्चा हुआ हो उन्हें विशेष तौर पर बधाई दी जाती है। लोहड़ी का पर्व नई खुशियों को मनाने का पर्व है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, शकुंतला शर्मा, प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति मोर्चा रेखा बाल्मिकी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरनाम मंगोली, जिला महामंत्री सुशील राणा, सुनील चन्द्रभान पुर, जिला सचिव रामकिशन दुआ, राजेंद्र बाखली, कोषाध्यक्ष अजय गोयल, विनोद शर्मा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक पवन आश्री, भाजपा मण्डल अध्यक्ष दीपक चौहान, हरीश अरोड़ा, रजनीश खासपुर, रमेश सैनी, देश राज शर्मा, विक्रम अटवान, राकेश पुरोहित, चिरंजीवी गर्ग, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनीत कवातरा, समाज के जिला अध्यक्ष गुरनाम सैनी, राजेन्द्र वीरु, हरमेश सिंह सैनी, मार्कीट कमेटी के पूर्व चेयरमैन सुरेश सैनी, अशोक जाडू, सिक्का, सुरेन्द्र शर्मा आदि मौजूद थे।