बैठक में कर्मचारियों से संबंधित सभी मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई व सभी ने एक आवाज में सभी एजेंडो को पास किया।

भारतीय मजदूर संघ हरियाणा की दो दिवसीय बैठक का आयोजन यादव धर्मशाला कुरुक्षेत्र में किया गया बैठक की अध्यक्षता अशोक कुमार प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ हरियाणा ने की व बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री हवा सिंह महला जी ने किया बैठक में उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री श्री पवन कुमार जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। बैठक में कर्मचारियों से संबंधित सभी मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई व सभी ने एक आवाज में सभी एजेंडो को पास किया। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के सभी 22 जिलों के जिला मंत्री और भारतीय मजदूर संघ हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व सभी महासंघ/यूनियन के प्रदेश महामंत्री उपस्थित रहे। बैठक में व्यवस्था के नाते भारतीय मजदूर संघ जिला कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष श्री धर्मपाल सैनी जी जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सैनी तंगोली पंकज अत्री प्रदेश कोषाध्यक्ष स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा डॉ सुरेश कृष्ण चालक सुखदेव चालक सुरेंद्र चालक संजय रेशम सोमबीर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।