भाजपा को कैथल में फिर से लगा बड़ा झटका, 

भाजपा को कैथल में फिर से लगा बड़ा झटका,

 

भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नीलम शर्मा व भारतीय नमो संघ जिला अध्यक्ष कर्मबीर शर्मा ने की कांग्रेस ज्वाईन

 

नीलम शर्मा कैथल जिला की भाजपा महिला मोर्चा की मौजूदा उपाध्यक्ष और वार्ड 17 से भाजपा की तरफ से पार्षद उम्मीदवार भी है रह चुकी

इसके साथ ही कर्मबीर शर्मा भाजपा में भारतीय नमो संघ जिला अध्यक्ष, मानवता जनशक्ति फाउंडेशन के संचालक हैं

 

दोनों ही कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला की नीतियों से प्रभावित होकर हुए कांग्रेस में शामिल, कुछ दिनों में नीलम शर्मा व कर्मबीर शर्मा द्वारा कैथल में किया जाएगा सुरजेवाला का अभिनंदन समारोह

 

कैथल, 06 अक्टूबर 2021

आए दिन कैथल में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला कैथल में भाजपा को झटके पर झटके दे रहे हैं। पिछले महीने ही भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष सुशीला शर्मा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वाईन की थी तो गतदिवस फिर किसान भवन कैथल पर भाजपा महिला मोर्चा की मौजूदा जिला उपाध्यक्ष नीलम शर्मा व भाजपा में भारतीय नमो संघ के जिला अध्यक्ष कर्मबीर शर्मा ने भी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

 

कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस में शामिल होने पर नीलम शर्मा व कर्मबीर शर्मा का स्वागत किया व पूरा मान सम्मान देने का भी वायदा किया।

 

गौरतलब है कि नीलम शर्मा कैथल जिला की भाजपा महिला मोर्चा की मौजूदा उपाध्यक्ष हैं और वार्ड 17 से भाजपा की तरफ से पार्षद उम्मीदवार व कर्मबीर शर्मा भी भाजपा में भारतीय नमो संघ जिला अध्यक्ष, मानवता जनशक्ति फाउंडेशन के संचालक हैं।

 

नीलम शर्मा व कर्मबीर शर्मा ने कहा कि भाजपा में कार्यकत्ताओं का कोई मान सम्मान नहीं है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कैथल जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा-जजपा के विधायक व मंत्री हैं लेकिन न उनकी चलती है और न ही कार्यकर्ताओं के कोई काम होते हैं। जब नेता ही काम के लिए लाईन में खड़े हैं तो कार्यकर्ता क्या करे। इसलिए हमने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा है। क्योंकि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला हरियाणा का भविष्य है। उनका राष्ट्रीय राजनीतिक सफर काबिलेतारीफ है।

 

उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर, किसान व हरियाणा की जनता की सुरक्षा सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी व रणदीप सुरजेवाला के हाथों में ही सुरक्षित है। आज इनैलो पार्टी का अस्तित्व समाप्त हो चुका है और भाजपा-जजपा के बेमेल गठबंधन से हरियाणा का हर नागरिक त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है। इसलिए आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है जिसकी कमान रणदीप सुरजेवाला के हाथ में होगी।

 

उन्होंने कहा कि अपने सैंकड़ों साथियों सहित जल्द ही कैथल के वार्ड नं 17 में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला का नागरिक अभिनन्दन करेंगे और तन मन धन से कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ सुदीप सुरजेवाला, एडवोकेट पी एल भारद्वाज व सुशीला शर्मा भी मौजूद रहें।