भाजपा ने सीएम बदलने का सिलसिला छेड़ा,अब खट्टर की बारी:विवेक बंसल
कांग्रेस ने तो एक बदला, भाजपा तो देश बदलने में लगी है
#करनाल_19सितमबर( हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। तीनों कृषि विधेयकों को पूरी तरह से किसान विरोधी करार देते हुए कहा है कि पिछले 9 महीनों से देश का अन्नदाता किसान अपना घर-परिवार छोडकऱ कडक़ड़ाती सर्दी व गर्मी में खुले आसमान के नीचे अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठा है। लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार किसान की जायज मांगे मनाने को तैयार नही है। इससे यह सिद्ध होता है कि प्रधानमंत्री मोदी को किसानों की परेशानी से कोई सरोकार नही है। उन्होंने पंजाब में सीएम बदलने को लेकर कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे पर कहा मुख्य कारण विधायक कैप्टन अमरिंदर सिंह को बदलना चाहते थे, दो बार बैठकों के बाद हाईकमान ने फैसला लिया है। हमने तो एक ही मुख्यमंत्री बदला है। बीजेपी वालों ने कई मुख्यमंत्री बदल दिए, पूरे का पूरा मंत्री मंडल बदल दिया।
उन्होंने कहा कि विधायकों ने चरनजीत सिंह चन्नी को पंजाब का अगला मुख्यमंत्री चुन लिया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस के लिए परिणाम अच्छे आएंगे।
उन्होंने हरियाणा में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी में मुख्यमंत्री बदलने का सिलसिला शुरू हो चुका है चर्चा है अब हरियाणा के मुख्यमंत्री की भी बारी है। कांग्रेस पार्टी में संगठन विस्तार पर विवेक बंसल ने कहा कि अगली बार करनाल संगठन बने होने पर ही आना होगा।