महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर निशाना साधा

आज यमुनानगर में पहुंची हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज जी सबसे पहले अपने शीर्ष नेतृत्व और महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा जी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बहन कुमारी शैलजा जी का धन्यवाद किया और प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया और सभी सदस्यों को बधाई दी और उन्हें यह एहसास दिलाया की आधी आबादी महिलाओं की है और केवल कांग्रेस पार्टी में ही महिलाओं को पुरुषों के बराबर सम्मान दिया जाता है उन्होंने बताया श्रीमती इंदिरा गांधी जी जब देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनी तो उन्होंने महिला कांग्रेस का गठन किया और उसी के तहत आज प्रदेश और देश में महिला कांग्रेस की एक अपनी पहचान है और हमें इस पहचान को बनाए रखना है और आगे बढ़ते रहना वही मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर निशाना साधा महंगाई बेरोजगारी को लेकर उन्होंने महिलाओं से चर्चा की और उन्हें विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी इन सब समस्याओं से उन्हें सत्ता में आते ही निजात दिलाएगी