मुकंदलाल कॉलेज रादौर के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. डी सिंह के निधन पर सोमवार को स्टाफ सदस्यों ने शोक व्यक्त किया। कॉलेज मैनेजमेंट सदस्य पंडित ज्ञानप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में

रादौर,4 अक्टूबर(NIRMALSandhu): मुकंदलाल कॉलेज रादौर के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. डी सिंह के निधन पर सोमवार को स्टाफ सदस्यों ने शोक व्यक्त किया। कॉलेज मैनेजमेंट सदस्य पंडित ज्ञानप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में स्टाफ सदस्यों ने शोक सभा में 2 मिनट का मौन रखकर दिवंग्त आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर मैनेजमेंट सदस्य पंडित ज्ञान प्रकाश शर्मा ने कहा कि कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. डी सिंह पूरे प्रदेश में अपने सख्त अनुशासन के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से हमने एक शिक्षाविद को हमेशा के लिए खो दिया है। जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है। उन्होंने कॉलेज के विकास में भी भरपूर योगदान दिया था। उल्लेखनीय है कि अपने सख्त अनुशासन को लेकर जाने जाने वाले मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. डी सिंह (80) का बीमारी के चलते निधन हो गया है। वह फरीदाबाद में रहते थे और कुछ समय से बीमार थे। पूर्व प्रिंसिपल डॉ. डी सिंह 1984 से 2000 तक मुकंद लाल कॉलेज रादौर के प्रिंसिपल रहे। प्रसिद्ध शिक्षाविद रहे डॉ. डी सिंह को कॉलेज में अपने सख्त अनुशासन के लिए प्रदेशभर में जाना जाता था।

 

रादौर – मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. डी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते स्टाफ सदस्य।