यमुनानगर पुलिस का सराहनीय कार्य, 4 वर्षीय बच्ची को मात्र 2 घंटों में ढूंढ कर मिलाया परिवारजनों से। 

यमुनानगर पुलिस का सराहनीय कार्य, 4 वर्षीय बच्ची को मात्र 2 घंटों में ढूंढ कर मिलाया परिवारजनों से।

पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह के माध्यम से बताया कि पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सेवा सुरक्षा सहयोग के नारे को साकार करने में लगे हुए हैं। नियमित ड्यूटी से हटकर भी जिला पुलिस बेहतर कार्य कर रही है। पुलिस के प्रति जनता में विश्वास बढ़े, इसके लिए भी पुलिस 24 घंटे प्रयासरत हैं। जनता का सहयोग भी पुलिस का मनोबल बढ़ता है। पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए हैं। लगातार इस पर कार्य किया जा रहा है। इसी कडी में कार्य करते हुए रामपुरा पुलिस चौकी की टीम ने 4 वर्षीय नाबालिक बच्ची को मात्र 4 घंटों में ढूंढ कर उसके परिवार से मिलाकर सराहनीय कार्य किया। पुलिस अपने कार्य के साथ-साथ समाज सेवा को भी बेहतरीन से अंजाम दे रही है। चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि उनको सूचना प्राप्त हुई की अशोका कॉलोनी थाना शहर यमुनानगर की एक 4 वर्षीय नाबालिग बच्ची अचानक कहीं लापता हो गई। बच्ची के परिवार को कुछ पता ना चला। बच्ची की तलाश के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने अथक प्रयास से मात्र 2 घंटो में इस 4 वर्षीय नाबालिग बच्ची को ढूंढ कर सकुशल उसके माता पिता के हवाले किया।पुलिस प्रवक्ता ने जिला की जनता से अपील की कि वे लोगों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, जनता के सहयोग के बिना अपराधों पर अंकुश लगाना बहुत मुश्किल कार्य है। इसलिए अपने आसपास होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध को रोकने के लिए तुरन्त पुलिस को सूचित करें।