यह प्रदर्शनी राज्य के सभी जिलों में दिखाई जा रही है। यह प्रदर्शनी करनाल जिले में 28 सितम्बर से 30 सितम्बर तक डा. मंगल सैन ऑडिटोरियम में लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन उपायुक्त निशांत कुमार यादव प्रात: 10 बजे करेंगे
स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित प्रदर्शनी 28 से 30 सितम्बर तक करनाल के डा. मंगल सैन ऑडिटोरियम में, उपायुक्त निशांत कुमार यादव प्रात: 10 बजे करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन।
करनाल 27 सितम्बर, भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग की प्रदर्शनी शाखा द्वारा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान पर आधारित एक प्रदर्शनी तैयार की गई है जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2 सितम्बर, 2021 को चंडीगढ़ में किया था।
जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी सुनील बसताड़ा ने बताया कि यह प्रदर्शनी राज्य के सभी जिलों में दिखाई जा रही है। यह प्रदर्शनी करनाल जिले में 28 सितम्बर से 30 सितम्बर तक डा. मंगल सैन ऑडिटोरियम में लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन उपायुक्त निशांत कुमार यादव प्रात: 10 बजे करेंगे। यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक खुली रहेगी। इस प्रदर्शनी में आजादी पर कुर्बान होने वाले वीरों की गाथा को प्रदर्शित किया गया है तथा इस प्रदर्शनी के माध्यम से आम जनता भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के वीरों के योगदान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेगी।