– डेंगू से बचाव को लेकर रात को भी फोगिंग कर रहे निगम कर्मी, तीसरा चरण शुरू
– सभी वार्डों में दो-दो बार फोगिंग का काम पूरा
– नगर निगम की हर वार्ड में दिन रात फोगिंग कर रहे निगम कर्मी
– डेंगू प्रभावित इलाकों को विशेष तौर पर की जा रही फोगिंग
यमुनानगर।
डेंगू से बचाव को लेकर नगर निगम की ओर से अब रात को भी फोगिंग की जा रही है। कर्मचारी दिन रात हर वार्ड की हर कॉलोनी व मोहल्ले में जाकर फोगिंग कर रहे है। सभी वार्डों में दो-दो बार फोगिंग की जा चुकी है। अब निगम द्वारा तीसरे चरण में फाेगिंग शुरू की गई है। इसके अलावा डेंगू प्रभावित इलाकों में विशेष तौर पर फोगिंग की जा रही है।
नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देशानुसार नगर निगम के जोन नंबर एक (वार्ड एक-11) में मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह व जोन नंबर दो (वार्ड 12-22) में मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चौपड़ा के नेतृत्व में फोगिंग की जा रही है। मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह ने बताया कि दोनों जोन में फोगिंग के दो चरण पूरे हो चुके है। अब तीसरे चरण में फोगिंग शुरू कर दी गई है। इसके तहत हर वार्ड की हर कॉलोनी में नगर निगम द्वारा दो शिफ्टों में हर गली में जाकर गहनता से फोगिंग की जा रही है। पहली शिफ्ट में सुबह छह बजे से दोपहर बाद दो बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर बाद दो बजे से रात दस बजे तक फोगिंग की जा रही है। कई जगह आधी रात तक निगम कर्मचारी फोगिंग कर रहे है। इसके अलावा जहां पर डेंगू का मरीज मिलता है। वहां पर विशेष रूप से फोगिंग करवाई जाती है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने आसपास पानी जमा न होना दे। जहां पानी जमा है। वहां पर तेल डाल दें। घर में रखे कूलर का पानी रोजाना बदलते रहे। ताकि उसमें मच्छर न पनप सके।
–गुरू नानक गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीवाली के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
रंगोली प्रतियोगिता में शरण, दिव्यांशी, खुशी, प्रिया और गगन रही अव्वल
-गुरू नानक गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीवाली के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
यमुनानगर, 29 अक्तूबर: छोटी लाईन स्थित गुरू नानक गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीवाली के उपलक्ष्य में दीया डेकोरेशन, थाली डेकोरेशन, कैंडल मेकिंग और रगोंली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका होम साईंस इंचार्ज दलजिंदर कौर ने बताया कि स्कूल निर्देशिका डॉ वरिन्द्र गांधी और प्रिंसिपल सरबजीत कौर के दिशा निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छठी से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल अध्यापिका नेहा, महिमा, हेमा द्वारा निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई गई।
प्रतियोगिताओं के परिणामों बारे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में बारहवीं कक्षा की शरण, दिव्यांशी और ग्यारवीं कक्षा की खुशी, प्रिया, गगन ने प्रथम स्थान, ग्यारहवीं कक्षा की मुस्कान, सपना, रंभा ने द्वितीय, ग्यारहवीं कक्षा की विवेकी, हरमीत, स्नेहा, खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रिंसिपल सरबजीत कौर ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
जीएनजी कॉलेज के मानव विकास विभाग ने लगाई प्रदर्शनी
छात्राओं ने सजावट के सामानों और दीयों की प्रदर्शनी लगाई
-जीएनजी कॉलेज के मानव विकास विभाग ने लगाई प्रदर्शनी
यमुनानगर, 28 अक्तूबर: छोटी लाइन स्थित गुरू नानक गर्ल्स कॉलेज के मानव विकास विभाग की ओर से दीपावली के अवसर पर सजावट के सामानों और सजावटी दीयों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग की छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार किए गए सजावट के सामानों की प्रदर्शनी लगाई। विभाग से प्रोफेसर डॉ वंदना सिंह ने बताया कि कॉलेज निर्देशिका डॉ वरिन्द्र गांधी और प्रिंसिपल डॉ अनु अत्रेजा के दिशा निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ अनु अत्रेजा ने कहा कि प्रदर्शनी में स्वदेशी वस्तुओं का प्रचार-प्रसार हो रहा है। प्रदर्शनी में दीवाली से जुड़ा हर सामान मौजूद रहा, मिट्टी के कप से लेकर घर की सजावट का सामान लेना हो या फूलदान, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों से लेकर डिज़ाइनर दीये या फिर अन्य सजावटी सामान यहां हमें हर चीज देखने को मिली। डॉ वरिन्द्र गांधी ने भी प्रदर्शनी का जायजा लेते हुए ना केवल खरीददारी की बल्कि छात्राओं द्वारा बनाए गए सामानों की खूब सराहना भी की। इस अवसर पर उन्होंने मानव विकास विभाग के सभी प्राध्यापकों के प्रयासों की सराहना की। मौके पर प्रोफेसर डॉ निरुपमा सैनी, हरजीत कौर, संदीप रीन, डॉ प्रभजोत कौर, नमिता व नेहा मौजूद रहे।
सफाई व सुंदरीकरण के लिए स्लम क्षेत्रों को दो एनजीओ लेंगी गोद
स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए शहरवासियों को जागरूक करने को शांति फाउंडेशन व सर्व जागरूक संगठन करेंगा कई गतिविधियां
उप निगम आयुक्त के साथ बैठक कर सर्व जागरूक संगठन व शांति फाउंडेशन ने लिया निर्णय
यमुनानगर।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में शहर को अव्वल स्थान पर लाने के लिए नगर निगम प्रयासरत है। इसी को लेकर उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा ने स्वच्छ भारत मिशन व विभिन्न एनजीओ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन शहरी के संयोजक मंगलेश कुमार, सर्व जागरूक संगठन एनजीओ की प्रदेशाध्यक्ष डा. पायल, शांति फाउंडेशन एनजीओ की अध्यक्ष प्रिया अरोड़ा, सर्व जागरूक संगठन के अध्यक्ष आशीष थापा ने उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा के साथ विस्तार से चर्चा की। दोनों एनजीओ ने शहर के स्लम क्षेत्रों की साफ-सफाई और सुंदरीकरण के लिए गोद लेने का निर्णय लिया।
निगमायुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देशों पर शहर को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम प्रयासरत है। निगम के इस कार्य में अब सर्व जागरूक संगठन व शांति फाउंडेशन भी सहयोग कर रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर शहरवासियों को जागरूक करने को दोनों एनजीओ व स्वच्छ भारत मिशन द्वारा विभिन्न गतिविधियां करने का निर्णय लिया गया। जिसमें वार्ड नंबर 8 व वार्ड नंबर दो में अलग अलग कचरे का निस्तारण करने के प्रति जागरूकता, स्वच्छ हरियाणा एप्प, हेल्पलाइन नंबर व नागरिक निवारण मंच पर जागरूकता, 14420 सेफ्टिक टैंकों की सफाई करने, स्वच्छता, पोस्टर मेकिंग, ड्राइंग और नुक्कड़ नाटक व लघु फिल्म के माध्यम से जागरूकता, धार्मिक, सामाजिक, शादी व किसी अन्य समारोह के कचरा निस्तारण बारे जागरूकता, सर्व जागरूकता संगठन स्वच्छता के प्रति जागरूक करने वाले होर्डिंग्स बनाएगा। स्वच्छ भारत मिशन द्वारा इसके लिए सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। सर्व जागरूकता संगठन व शांति फाउंडेशन एनजीओ प्रत्येक स्लम क्षेत्र की साफ-सफाई और सुंदरीकरण के लिए गोद लेंगे। स्केनर द्वारा सार्वजनिक शौचालयों की फीडबैक पर जागरूकता। पार्क में सेल्फी प्वाइंट बनाने। दोनों एनजीओ द्वारा नगर निगम कर्मियों के साथ यमुना नहर सहित क्षेत्र की सफाई करने, कोविड-19 महामारी के दौरान किए गए कार्यों पर दस्तावेज उपलब्ध कराने समेत कई गतिविधियां करवाने का निर्णय लिया गया। ताकि लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो और हमारा शहर स्वच्छता में अव्वल स्थान हासिल करें। उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा ने बताया कि शहर को साफ, स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नगर निगम प्रयासरत है। शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए शांति फाउंडेशन व सर्व जागरूक संगठन आगे आए है। जो निगम के साथ मिलकर शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे और शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करेंगे। उन्होंने अन्य संगठनों को भी इस तरह के कार्यों में आगे आने की अपील की है।
स्वच्छ भारत मिशन व एनजीओ के पदाधिकारियों के साथ बातचीत करते उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा।