(हेमंत शर्मा )भाजपा नेता अर्जुन पंडित को सरकार द्वारा रेलवे बोर्ड उतरी जोन का सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्हें रेलवे बोर्ड उतरी जोन का सदस्य नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। उनकी नियुक्ति पर रविवार को रादौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशियां मनाई। इससे पहले भाजपा नेता अर्जुन पंडित रेलवे बोर्ड अम्बाला मंडल के सदस्य थे। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान का हार्दिक आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि रेलवे में यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं दिलाई जाए। उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता अर्जुन पंडित इस समय प्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य भी है और जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य का भी कार्य देख रहे है। इससे पहले वह रादौर विधानसभा क्षेत्र निगरानी कमेटी के चेयरमैन व पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष के पद पर भी रह चुके है। उनकी गिनती रादौर विधानसभा क्षेत्र के सबसे पुराने भाजपा नेताओं में होती है।
रादौर – रेलवे बोर्ड उत्तरी जोन के नवनियुक्त सदस्य अर्जुन पंडित का फोटो।