लाडवा पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ इमीग्रेशन एक्ट के तहत ममला दर्ज किया है।

नकली वीजा देकर भेजा मालदीव, उसी फ्लाइट से किया इंडिया डिपोर्ट
—-
इमीग्रेशन एक्ट के तहत दो लोगों पर केस दर्ज
—-
आरोपितों ने की दो लाख की धोखाधड़ी

By NIRMAL SANDHU लाडवा

लाडवा पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ इमीग्रेशन एक्ट के तहत ममला दर्ज किया है। आरोपितों ने शिकायतकर्ता के साथ दो लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। करनाल के गांव जैनपुर निवासी रोहित शर्मा ने लाडवा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह 12वीं पास बेरोजगार है। उसका अक्सर अपने गांव के राजेश के पास लाडवा स्थित उसकी दुकान पर आना जाना रहता था। 10 जनवरी को वह राजेश की दुकान पर बैठा था तो आरोपित यमुनानगर के पांजूपुर निवासी सुरेंद्र दुकान पर आ गया। जिसको दुकानदार राजेश भी पहले से जानता था। बातचीत करने पर आरोपित ने बताया कि वह लड़कों को मालदीव भेजने का काम करता है। मालदीव में होटल में युवक काम करके हजारों डालर कमा रहे हैं। 15 दिन बाद आरोपित ने उसे अपना पासपोर्ट, आधार कार्ड व 10 पासपोर्ट साइज फोटो लेकर लाडवा बुलाया। 15 फरवरी को आरोपित ने उसे बताया कि जल्दी उसका वीजा आने वाला है और वह तय राशि दो लाख जमा करवा दे। उसने राजेश कुमार व रामनाथ के सामने उसे दो लाख रुपये दे दिए। 20 फरवरी को आरोपित ने उसे बताया कि 26 फरवरी को बेंगलुरु से मालदीव की उसकी फ्लाइट है। दो-तीन बार फ्लाइट रद्द होने का हवाला देकर आरोपियों ने 12 मार्च को उसे मालदीव के लिए फ्लाइट में भेज दिया, लेकिन वहां से यह कहकर वापस बेंगलुरु इंडिया भेज दिया गया कि आपका वीजा नकली है। कई बार टालमटोल करने के बाद छह अप्रैल को आरोपी ने उसे एक लाख 90 हजार रुपये का चेक दे दिया। 11 जून को जब उसने अपने खाते में चेक लगाया तो बैंक अधिकारी ने खाता बंद होने की बात कहकर चेक वापस कर दिया। पैसे मांगने पर आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित सुरेंद्र व दिल्ली के उत्तम नगर निवासी प्रीति पांडे के खिलाफ इमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।20 फरवरी को आरोपित ने उसे बताया कि 26 फरवरी को बेंगलुरु से मालदीव की उसकी फ्लाइट है। दो-तीन बार फ्लाइट रद्द होने का हवाला देकर आरोपियों ने 12 मार्च को उसे मालदीव के लिए फ्लाइट में भेज दिया, लेकिन वहां से यह कहकर वापस बेंगलुरु इंडिया भेज दिया गया कि आपका वीजा नकली है। कई बार टालमटोल करने के बाद छह अप्रैल को आरोपी ने उसे एक लाख 90 हजार रुपये का चेक दे दिया। 11 जून को जब उसने अपने खाते में चेक लगाया तो बैंक अधिकारी ने खाता बंद होने की बात कहकर चेक वापस कर दिया। पैसे मांगने पर आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित सुरेंद्र व दिल्ली के उत्तम नगर निवासी प्रीति पांडे के खिलाफ इमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।