- रादौर, 6 नवंबर(NIRMALSandhu): गांव नागल में 2 समुदायों के बीच दीपावली की रात को हुए खूनी संघर्ष के बाद भी गांव में विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच भारी तनाव चल रहा है। विवाद को लेकर एक पक्ष के कुछ लोगों ने रंजिशन एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर एक हमलावर सहित अन्य 8-9 के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गांव नागल निवासी इकराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 नवंबर को दीपावली के दौरान उसके भाई के लड़के शराफत का गांव के विमल राणा के साथ पटाखे बजाने को लेकर झगड़ा हो गया था। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर अगले दिन 5 नवंबर को सुबह 11 बजे थाने में आने के लिए कहा था। जिसको लेकर उसके भाई का लड़का शराफत व मेरे परिवार के लोग आपसी बातचीत के लिए जठलाना थाने में गए थे। इस दौरान वह गांव में अपनी टेंट की दुकान पर बैठा हुआ था। दोपहर को लगभग साढ़े 12 बजे उनके गांव का युवक लक्की अपने साथ 8-9 लड़के लेकर उसकी दुकान पर पहुंचा। जिसके बाद लक्की व उसके साथियों ने उस पर लोहे की रॉड व अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। अपने आपको बचाने के लिए वह दुकान छोड़कर भागने लगा। तभी वह भागते हुए गिर गया और लक्की व उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे गांव के लोगों ने सिविल अस्पताल यमुनानगर में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर लक्की व अन्य लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि दीपावली की रात को 2 पक्षों के बीच पटाखे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद खूनी संघर्ष हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों के 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर ईंट पत्थर बरसाए थे। विवाद के बाद डीएसपी रादौर रजत गुलिया भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के लोगों की पीस कमेटी बनाकर गांव में शांति बनाए रखने की अपील की थी। लेकिन अभी भी दोनों पक्षों के बीच विवाद को लेकर मामला ठंडा नहीं हुआ है। लेकिन प्रशासन की ओर से लगातार दोनों पक्षों के बीच शांति सुलह करवाने के कड़े प्रयास जारी है। जिससे गांव में शांति कायम हो सके। मामले को लेकर पिछले 3 दिनों से भारी पुलिसबल मौके पर तैनात किया गया है। जिससे गांव के लोग अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सके।
रादौर – गांव नागल में 2 समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद मौके पर तैनात पुलिस कर्मचारी।
रादौर – गांव नागल में 2 समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद मौके पर तैनात पुलिस कर्मचारी।
रादौर – गांव नागल में 2 समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद मौके पर तैनात पुलिस कर्मचारी।
2 समुदायों के बीच बुलेट बाइक से पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ।
रादौर, 6 नवंबर(NIRMALSandhu): दीपावली की रात को गांव नागल में 2 समुदायों के बीच बुलेट बाइक से पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों के लोगों ने जमकर एक दूसरे पर ईंटे पत्थर बरसाए। लाठियों व डंडों का जमकर इस्तेमाल हुआ। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले की सूचना मिलने के बाद डीएसपी रादौर रजत गुलिया व थाना जठलाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर धर्मपाल भारी पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ा कर रहे लोगों को तितर बितर किया। गांव में 2 समुदायों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद पुलिस विभाग की ओर से भारी संख्या में पुलिसबल मौके पर तैनात किया गया है। मामले को लेकर शुक्रवार को थाना जठलाना में दोनों समुदायों के लोगों की डीएसपी रादौर रजत गुलिया के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएसपी रजत गुलिया ने दोनो समुदायों के लोगों को गांव में शांति रखने के लिए पीस कमेटी का गठन करने का आह्वान किया। जिस पर दोनो पक्षों ने सहमति जताते हुए जल्द पीस कमेटी बनाने की बात कही। पुलिस ने गांव में शांति बरकरार रखने के लिए भारी पुलिसबल मौके पर तैनात किया है। जानकारी के अनुसार दीपावली की रात को लगभग साढ़े 9 बजे गांव में कुछ युवक बुलेट बाइक से पटाखे बजा रहे थे। जिसका एक समुदाय विशेष के लोगों ने विरोध करते हुए बाइक की चाबी निकाल ली। जिसके बाद 2 समुदायों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। खूनी संघर्ष में जमकर ईंट पत्थर बरसाए गए। जिससे एक पक्ष के 5 लोग और दूसरे पक्ष के 7 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। 2 पक्षों के बीच दीपावली की रात को हुए खूनी संघर्ष की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। जिसके बाद भारी पुलिसबल गांव में तैनात किया गया।
रादौर – गांव नागल में 2 समुदायों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद थाना जठलाना में जमा ग्रामीण।
रादौर – गांव नागल में 2 समुदायों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद थाना जठलाना में जमा ग्रामीण।
रादौर – गांव नागल में खूनी संघर्ष के बाद थाना जठलाना में ग्रामीणों की बैठक लेते डीएसपी रजत गुलिया।
2 स्कूटी चालक युवकों ने स्कूटी पर जा रही एक युवती का जबरन बैग छीन लिया। बैग छीनने के बाद स्कूटी चालक युवक कमेटी चौक की ओर फरार हो गए।
रादौर, 6नवंबर(NIRMALSandhu): शहर के बस स्टेंड रोड़ पर शुक्रवार की दोपहर को 2 स्कूटी चालक युवकों ने स्कूटी पर जा रही एक युवती का जबरन बैग छीन लिया। बैग छीनने के बाद स्कूटी चालक युवक कमेटी चौक की ओर फरार हो गए। कमेटी चौक पर स्कूटी चालक दोनों युवकों को आसपास के लोगों ने पकडऩे की कोशिश की। लेकिन एक युवक मौके से फरार हो गया। तभी भीड़ ने जमकर दूसरे युवक की धुनाई की। लोगों ने पकड़े गए युवक व स्कूटी को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया युवक गांव कांजनू का बताया जा रहा है। थाना रादौर के सब इंस्पेक्टर मेहर सिंह लालर ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को पास के एक गांव की एक युवती अपनी माता के साथ स्कूटी पर रादौर सामान लेने आई थी। तभी बस स्टेंड रोड पर उनकी स्कूटी के पीछे एक स्कूटी पर 2 युवक आए और उन्होंने जबरन युवती से उसका बैग छीन लिया। बैग छीनने के बाद स्कूटी चालक युवक शहर के कमेटी चौक की ओर फरार हो गए। तभी प्रभावित युवती ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। कमेटी चौक पर जाम लगा होने के कारण स्कूटी चालक युवक जाम में फंस गए। एक युवक भागने में कामयाब रहा, दूसरे की लोगों ने जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। इस बारे थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रादौर – शहर के कमेटी चौक पर घटना के बाद जमा स्थानीय लोग।
रादौर – शहर के कमेटी चौक पर घटना के बाद जमा स्थानीय लोग।
रादौर – रादौर में छीना झपटी के बाद लोगों द्वारा पकड़ी गई स्कूटी।