इन्द्री, 30 सितम्बर विधानसभा क्षेत्र इन्द्री के बजाज पैलेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा त्रिदेव कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस त्रिदेव कार्यशाला में बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष व बीएलए-2 आदि ने विशेष रूप से भाग लिया। कार्यशाला में विधायक रामकुमार कश्यप,पूर्व प्रदेश के राज्यमंत्री एवं पिछडा वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव काम्बोज,पूर्व विधायक एवं प्रदेश महामंत्री पवन सैनी, जिला भाजपाध्यक्ष योगेन्द्र राणा,जिला प्रभारी दीपक शर्मा, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष नंदलाल पंाचाल, विधानसभा प्रभारी शिवनाथ कपूर, गढीबीरबल के मंडल अध्यक्ष अमित खेडा, मोहन सैनी, सहित भाजपा के वरिष्ठï नेतागण एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहें।
त्रिदेव कार्यशाला में बोलते हुए विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि देश में जब से भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लोगों के हित को सर्वोपरि रखकर एवं देश को विश्व पटल पर चमकाने के लिए नित नई-नई योजनाए बनाकर देश के लोगों को सौगात के रूप में दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर से धारा-370, 35ए, मुस्लिम महिलाओं के हित में तीन तलाक खत्म करने जैसे ऐसे अनेक कठोर निर्णय लेकर एक सहासिक कदम उठाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश के लोगों के लिए सौभाग्य की बात है कि देश को प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल जैसे महापूरूष मिले हैं। जिनकी बदौलत आज देश व प्रदेश में चौतरफा विकास के नए-नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2 अक्तूबर को स्वतंत्रता के महान नायक महात्मा गांधी जी की जंयती है,हम सभी ने उनके जीवन से कुछ न कुछ प्ररेणा अवश्य लेनी चाहिए।
कार्यशाला में बोलते हुए पूर्व राज्यमंत्री एवं पिछडा वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि देश की पूर्व सरकारों ने केवल देश व प्रदेश को पीछे ले जाने का कार्य किया है, लेनिक जब से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकारें बनी हैं तब से लोगों के हित में नई-नई योजनाए बनाई गई है, इन सभी योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम छोर तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों में सभी वर्गों के लोगों के हित को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जाती है। उन्होंने कहा कि 2 अक्तूबर को देश के राष्टï्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दिन पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। हमें गांधी जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर देश को आगे बढाने में अपना सहयोग करना चाहिए।
त्रिदेव कार्यशाला में बोलते हुए पूर्व विधायक पवन सैनी ने कहा कि भाजपा की नीतियों और योजनाओं को देखते हुए प्रदेश की जनता का लगाव भाजपा की ओर बढ़ा है, क्योंकि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे से कार्यकर्ता से लेकर बडे नेता तक सभी को बराबर का सम्मान दिया जाता है। भाजपा प्रदेश की जनता को अपने साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार एवं प्रदेश की सरकार के शासन काल में जनता के हित में अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने समाज के सभी वर्गों चाहे वह किसान हो, मजदूर हो, व्यापारी हो आदि विकास के क्षेत्र में विशेष कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करवाने का सहासिक फैसला लिया है।