By NIRMAL SANDHU
हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह को नवाजा गया शाइनिंग सिख यूथ आफ इंडिया अवार्ड से
दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने दिया अवार्ड, देश में 100 चर्चित सिख चेहरों को दिया सम्मान, शअरी गुरु तेग बहादुर के 400वें साला प्रकाश पर्व को समर्पित है शाइनिंग सिख यूथ आफ इंडिया अवार्ड
कुरुक्षेत्र 19 सितंबर हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह को शाइनिंग सिख यूथ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस अवार्ड के लिए खेल मंत्री संदीप सिंह को देश के 100 चर्चित चेहरों में शामिल किया गया है। अहम पहलू यह है कि गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व को लेकर शाइनिंग सिख यूथ आफ इंडिया अवार्ड दिया गया है।
दिल्ली में गुरु तेग बहादुर के 400वे प्रकाश पर्व से जुड़ी संस्था की तरफ से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह को शाइनिंग सिख यूथ आफ इंडिया अवार्ड देकर सम्मानित किया है। इस अवार्ड से पिहोवा हलका के साथ साथ हरियाणा प्रदेश का नाम भी रोशन हुआ है। पिहोवा और हरियाणा के सिख समुदाय ही नहीं तमाम लोगों के लिए एक अच्छा समाचार है कि हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह को देश के 100 चर्चित और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले सिख चेहरों में शामिल किया गया है।
खेल मंत्री संदीप सिंह सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय हाकी के ड्रैग फ्लिकर के रुप में पूरी दुनिया पहचान रखते है और भारतीय हॉकी के कप्तान भी रहे है। इतना ही नहीं 145 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गोल दागने से ही संदीप सिंह की एक अलग पहचान बनी जो कि आज तक बरकरार है। खेल मंत्री संदीप सिंह ने खेल क्षेत्र के साथ राजनीति में एक अलग पहचान बनाई है। खेल मंत्री संदीप सिंह खिलाड़ियों मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के साथ साथ ओलंपिक की तैयारी के लिए पहले ही पांच पांच लाख रुपए की राशि खिलाड़ियों को देने की शुरुआत करने का काम किया।
खेल मंत्री संदीप सिंह ने पिहोवा हलका से अपना राजनीतिक सफर शुरु किया और अपने पहले चुनाव में विजय हासिल की। इस जीत के साथ सरकार में खेल मंत्री का पद भी हासिल हुआ। इस पद रहते हुए खेल मंत्री ने पिहोवा हलका के जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद करने के साथ साथ कोरोना महामारी में जरूरतमंद लोगों तक स्वयं फिल्ड में उतर भोजन व राशन पहुंचाने का काम किया। इसके साथ पिहोवा हलका के गांवों को शहर की तर्ज पर विकसित करने और शहरी क्षेत्र का विकास करने के लिए अनेकों योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया। इन तमाम उपलब्धियों को जहन में रखते हुए खेल मंत्री संदीप सिंह का नाम शाइनिंग सिख यूथ आफ इंडिया अवार्ड के चुना गया।