Karnal-आज समूचे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।



फोटो समाचार।

www.aajharyana.com

एसडीएम मनदीप कुमार ने किया ध्वजारोहण और ली परेड की सलामी।

असंध 26 जनवरी , 73वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर उपमंडलाधीश मनदीप कुमार ने नई अनाज मंडी के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। एसडीएम ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व आज समूचे देश के साथ-साथ पूरे विश्व में जहां-जहां भारतीय रहते है बड़े उत्साह,उमंग एवं हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को दुनिया के सबसे बड़े लोक तांत्रिक देश भारत ने अपने संविधान को अपनाया था। संविधान किसी भी देश का वह मौलिक कानून है जो उस देश के आधारभूत सिद्धातो को प्रतिबिंबित करता है। उसी संविधान का निर्माण भारत रत्न बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर ने किया। इस स्वर्णिम दिवस से हम सभी को न्याय, सम्मानता और विचारों को अभिव्यक्त करने की स्वतंत्रता और प्रगति का सम्मान अधिकार हांसिल हुआ।

एसडीएम ने कहा कि आज हम आजादी के खुले वातावरण में गणतंत्र की खुशबू से सराबोर है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि आजादी की कीमत चुकाने के लिये हमारे देश के कितने असंख्य रणबांकुरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। आजादी के बाद जब-जब भी देश पर कोई संकट आया तो सभी ने एक जुट होकर देश की एकता और अखण्डता को बनाए रखा। भारतीय सेनाओं ने अदम्य साहस और अद्भूत शौर्य का परिचय देकर हमेशा देश का मस्तक ऊंचा रखा और तिरंगे झण्डे पर किसी भी तरह की आंच नहीं आने दी। हमें देश के उन जवानों पर गर्व है और गर्व रहेगा। हरियाणा प्रदेश के वीर जवान भी कुर्बानी देने के लिए सबसे आगे वाली पंक्ति में खड़े नजर आते है। इतना ही नही आज भारतीय सेना में हर दसवां जवान हरियाणा प्रदेश का है, यह हम सब के लिए गौरव की बात है।

समारोह में पुलिस विभाग की टुकड़ी,रा.वरि.मा.विद्यालय की एन.सी.सी प्लाटुन, एम एम पब्लिक स्कूल की स्काउट एडं गाईड , हिमालय पब्लिक स्कूल ,गुरू अर्जुन देव स्कूल की प्लाटुन ने मार्च पास्ट का शानदार प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिल्ली हैरिजेट स्कूल सालवन के बच्चों ने देशभक्ति नृत्य, एमएम पब्लिक स्कूल असंध के बच्चों ने देश भक्ति पर आधारित कोरियोग्राफी, गुरू अर्जुन देव कन्या स्कूल के बच्चों ने पंजाबी गिद्दा,रा.वरि.मा.विद्यालय चोचड़ा के बच्चों ने देशभक्ति नृत्य, वीवीएन स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित कोरियोग्राफी तथा रा.वरि.कन्या.मा.विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रीय गान की कोविड नियमों के तहत प्रस्तुति दी। मुख्यातिथि द्वारा मार्च पास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाली सभी टीमों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में मार्च पास्ट के दौरान जेपीएस अकादमी के बच्चों का मधुर बैंड इंद्रधनुष की तरह छठा बिखेर रहा था।

इस अवसर पर बीडीपीओ नरेश शर्मा, नायब तहसीलदार बल्ला रामकुमार, बीईओ राजकुमार चौहान, नपा सचिव शैलेन्द्र शर्मा, थाना प्रभारी बलजीत सिंह, बीएओ डॉ० राधेश्याम गुप्ता, एसडीओ बिजली बोर्ड सुभाष पन्नु, गुरजीत सिंह, जजपा के हल्का प्रधान सतीश बल्हारा, भाजपा नेता बृजमोहन टक्कर, डॉ० बूटी राम, सुशील गर्ग, रमेश बत्तरा, भगवान दास गोयल, प्राध्यापक डा०भूपेन्द्र सिंह, सुनील ढुल, हरीश कुमार, सूरजभान सहित कईं स्कूलों के प्रबंधक ,अन्य कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

इन्द्री, 26 जनवरी 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनाज मंडी इन्द्री में उपमण्डल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया जिसमें उपमण्डलाधीश सुमित सिहाग ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली तथा मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। उपमण्डलाधीश सुमित सिहाग ने कहा कि मैं इस पावन अवसर पर 73वें गणतंत्र दिवस की प्रशासन की ओर से उपमंडल इंद्री के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं तथा देश की आजादी के लिये अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व आज समूचे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत ने 26 जनवरी 1950 को अपना संविधान अपनाया था और उसके बाद भारत एक प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष गणराज्य बना। भारत रत्न डा.भीमराव अम्बेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान कहलाता है।

आज हम आजादी के खुले वातावरण में गणतंत्र की खुशबू से सराबोर है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि आजादी की कीमत चुकाने के लिये हमारे देश के कितने असंख्य रणबांकुरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। आजादी के बाद जब-जब भी देश पर कोई संकट आया तो सभी ने एक जुट होकर देश की एकता और अखण्डता को बनाए रखा। भारतीय सेनाओं ने अदम्य साहस और अद्भूत शौर्य का परिचय देकर हमेशा देश का मस्तक ऊंचा रखा और तिरंगे झण्डे पर किसी भी तरह की आंच नहीं आने दी। हरियाणा प्रदेश के वीर जवान भी कुर्बानी देने के लिए सबसे आगे वाली पंक्ति में खंडे नजर आते हैं। इतना ही नहीं आज भारतीय सेना में हर दसवां जवान हरियाणा प्रदेश का है, यह हम सभी के लिए गौरव की बात हैं। आजादी के बाद भारत देश ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। कभी देश को छोटी-छोटी चीजों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब सूई से लेकर हवाई जहाज तक हमारे देश में बनाए जाते है। किसानों की कड़ी मेहनत की बदौलत आज देश में अन्न के गोदाम भरे पडे है। भारत देश हर क्षेत्र में प्रगति के नये-नये आयाम स्थापित कर रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से भी आज पूरी दुनिया में भारत की सेना का लोहा माना जाता है। यों कहिए कि आज भारत देश विश्व में तीसरी शक्ति के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आह्वान पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पूरे देश में एक जन आन्दोलन का रूप ले चुका है। इस अभियान की सफलता के परिणाम हरियाणा प्रदेश में स्पष्ट दिखाई दे रहे है। अब प्रदेश का लिंगानुपात बढ़कर 900 का आंकडा पार कर गया हैं।

73वें गणतंत्र दिवस समारोह में मार्च पास्ट में पुलिस की टुकडी प्रथम, एनसीसी लडकियों की द्वितीय व एनसीसी लड़कों की तृतीय स्थान पर रहीं। मुख्यातिथि द्वारा सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों एवं उत्कृष्टï कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अंग्रेज सिंह मोर, नगर पालिका सचिव मोहित कुमार,खंड शिक्षा अधिकारी राममूर्ति शर्मा, खंड कृषि अधिकारी डॉ. अश्विनी काम्बोज,थाना प्रभारी सतपाल सिंह, जेई वीरेन्द्र धीमान, कृषि अधिकारी डॉ. सचिन कुमार, उपमंडलाधीश कार्यालय के अधीक्षक मुकेश कुमार शर्मा, उधान विभाग के सुपरवाईजर शुभ काम्बोज, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुमेर चन्द काम्बोज, चरणसिंह मढान, रधुबीर सिंह बतान, भाजपा मंडलाध्यक्ष अमनदीप सिंह विर्क, अमित खेडा, मोहन संघोई सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा भाजपा नेतागण भी उपस्थित थे।