27 व 28 सितम्बर को बूथों पर बीएलओ भरवाएंगे मतदाताओं से फार्म, 1 नवम्बर 2021 को मतदाता सूचियों का किया जाएगा प्रकाशन

फोटो समाचार
जिले के सभी मतदान बूथों पर विशेष अभियान के तहत बनाए जा रहे वोट:मुकुल
27 व 28 सितम्बर को बूथों पर बीएलओ भरवाएंगे मतदाताओं से फार्म, 1 नवम्बर 2021 को मतदाता सूचियों का किया जाएगा प्रकाशन
कुरुक्षेत्र 23 सितंबर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि जिले में नवंबर माह के दौरान मतदाता सूचि में संशोधन करवाने और एक जनवरी 2022 को आधार तिथि मानकर नए वोट बनाएं जाएंगे। इसके लिए सभी बूथों पर 13, 14, 27, 28 नवंबर को बीएलओ मतदाताओं से फार्म भरवाएंगे। नवम्बर में विशेष अभियान चलाकर 1 जनवरी 2022 को 18 साल या इससे अधिक आयु पूरी करने वाले युवाओं के वोट बनवाएं जाएंगे। वोट बनवाने के लिए युवाओं को अपना राशन कार्ड, आधार कार्ड, दो रंगीन फोटो, जन्म प्रमाण पत्र की प्रति के साथ फार्म 6 भरना है। यह फार्म बीएलओ के पास जमा होगा, जिसके आधार पर योग्य पात्रों के वोट बनाकर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कर लिया जाएगा।
डीसी मुकुल कुमार ने बातचीत करते हुए कहा कि 1 नवम्बर 2021 को पिहोवा, शाहबाद, थानेसर, लाडवा विधानसभा की मतदाता सूचि का प्रकाशन किया जाएगा। इस सूची में किसी मतदाता का नाम या फोटो गलत है, दो बार नाम आ गया है तो उसका संशोधन करवाया जा सकता है। मतदाता सूची से किसी व्यक्ति का नाम कटवाने के लिए फार्म संख्या 7 और संशोधन के लिए फार्म संख्या 8 भरा जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को अवश्य अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहिए। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर हेल्पलाइन एप लांच किया गया है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिला वासियों के लिए शुक्रवार को यह एप लांच की थी।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाना, संशोधन करवाना और मतदाता सूची से नाम हटवाना आदि अब और भी आसान हो गया है। इस एप के माध्यम से निर्वाचन विभाग से सम्बन्धित सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। यह एप मतदाता प्ले स्टोर से अपने मोबाईल पर डाउनलोड कर सकते है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग के एप पर मतदाता सूची बारे शिकायत करनाा, मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं की जानकारी ली जा सकती है। इस एप के माध्यम से अपने मतदाता पहचान पत्र का नम्बर डालकर अपने मतदान केन्द्र, चुनाव परिणाम, उम्मीदवारों से सम्बन्धित जानकारी, भारत निर्वाचन आयोग की गतिविधियों को देखा जा सकता है।मतदाता सूची से किसी व्यक्ति का नाम कटवाने के लिए फार्म संख्या 7 और संशोधन के लिए फार्म संख्या 8 भरा जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को अवश्य अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहिए। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर हेल्पलाइन एप लांच किया गया है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिला वासियों के लिए शुक्रवार को यह एप लांच की थी।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाना, संशोधन करवाना और मतदाता सूची से नाम हटवाना आदि अब और भी आसान हो गया है। इस एप के माध्यम से निर्वाचन विभाग से सम्बन्धित सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। यह एप मतदाता प्ले स्टोर से अपने मोबाईल पर डाउनलोड कर सकते है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग के एप पर मतदाता सूची बारे शिकायत करनाा, मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं की जानकारी ली जा सकती है। इस एप के माध्यम से अपने मतदाता पहचान पत्र का नम्बर डालकर अपने मतदान केन्द्र, चुनाव परिणाम, उम्मीदवारों से सम्बन्धित जानकारी, भारत निर्वाचन आयोग की गतिविधियों को देखा जा सकता है।