3 कृषि कानूनों के विरोध में 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सुबह 6 बजे से सायं 4 बजे तक भारत बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य मार्गों पर जगह-जगह अवरुद्ध करके रोड जाम किए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसलिए जिला कुरुक्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ 20 डयूटी मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।

संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद:मुकुल
विभिन्न क्षेत्रों के लिए नियुक्त किए 20 डयूटी मैजिस्ट्रेट, जिलाधीश ने धारा 1973 के तहत सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के आदेश किए जारी, जिले की प्रत्येक गतिविधि पर प्रशासन की रहेगी पैनी निगाहे
कुरुक्षेत्र (NirmalSandhu) जिलाधीश एवं उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जारी किए 3 कृषि कानूनों के विरोध में 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सुबह 6 बजे से सायं 4 बजे तक भारत बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य मार्गों पर जगह-जगह अवरुद्ध करके रोड जाम किए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसलिए जिला कुरुक्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ 20 डयूटी मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।
जिलाधीश एवं उपायुक्त मुकुल कुमार ने जारी आदेशों में दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22(1) व 23(2) के तहत 20 अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाता है, जिनमें उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कुरुक्षेत्र के लिए जिला राजस्व अधिकारी कुरुक्षेत्र, उप पुलिस अधीक्षक शहर/यातायात के लिए डीडीपीओ कुरुक्षेत्र, उप पुलिस अधीक्षक लाडवा के लिए सचिव नगर पालिका लाडवा, उप पुलिस अधीक्षक शाहबाद के लिए तहसीलदार शाहबाद, उप पुलिस अधीक्षक पिहोवा के लिए बीडीपीओ पिहोवा, थाना शहर थानेसर के लिए नायब तहसीलदार थानेसर, प्रबंधक थाना, थाना केयूके के लिए बीडीपीओ पिपली, थाना शाहबाद के लिए बीडीपीओ शाहबाद, थाना केयूके के लिए पीडब्लयूडी बीएंडआर-1 के कार्यकारी अभियंता, थाना सदर थानेसर के लिए सचिव जिला रेडक्रास सोसायटी, थाना लाडवा के लिए सचिव मार्किट कमेटी लाडवा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार थाना बाबैन के लिए यूएचबीवीएन बाबैन के उपमंडल अभियंता, थाना इस्माईलाबाद के लिए पंचायती राज इस्माईलाबाद के उपमंडल अभियंता, थाना झांसा के लिए वन महाप्रबंधक कुरुक्षेत्र, थाना पिहोवा शहर के लिए सचिव मार्किट कमेटी पिहोवा, थाना पिहोवा के लिए सचिव नगर पालिका पिहोवा, थाना यातायात हाईवे के लिए जिला खनन अधिकारी कुरुक्षेत्र को डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ भारत बंद के दौरान रेल यात्रियों व रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा के मध्यनजर भी डयूटी मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया है, जिनमें कुरुक्षेत्र से मोहड़ी तक शुगर मिल शाहबाद के मुख्य लेखपाल अधिकारी, कुरुक्षेत्र से नीलोखेड़ी तक पंचायती राज कुरुक्षेत्र के कार्यकारी अभियंता व कुरुक्षेत्र से पिंडारसी तक पंचायती राज कुरुक्षेत्र के उपमंडल अभियंता को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी पुख्ता प्रबंध कर दिए गए है और जिले की विभिन्न सीमाओं पर पुलिस नाके बनाए गए है तथा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। कानून एवं शांति व्यवस्था से कोई भी व्यक्ति खिलवाड़ नहीं कर सकता। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी आपसी तालमेल से कार्य करें। किसी भी सूचना को हल्के में नहीं लें, जो भी सूचना मिलती है पूरी गंभीरता से उस पर तुरंत एक्शन लें। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने की साजिश रचने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है। कानून व्यवस्था बनाए रखने में अवरोध पैदा करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।