3.67 करोड़ रुपये से वार्ड 11 की नव नियमित कॉलोनियों का होगा विकास कॉलोनियों में पक्की गलियों व सड़कों का बिछेगा जाल, निकासी के लिए बनेंगे नाले व स्ट्रॉम वाटर ड्रेन नगर निगम ने 1.78 करोड़ व 1.88 करोड़ के जारी किए दो टेंडर, अलॉट होते ही निर्माण होगा शुरू

3.67 करोड़ रुपये से वार्ड 11 की नव नियमित कॉलोनियों का होगा विकास
कॉलोनियों में पक्की गलियों व सड़कों का बिछेगा जाल, निकासी के लिए बनेंगे नाले व स्ट्रॉम वाटर ड्रेन
नगर निगम ने 1.78 करोड़ व 1.88 करोड़ के जारी किए दो टेंडर, अलॉट होते ही निर्माण होगा शुरू
यमुनानगर:-हाल में नव नियमित कॉलोनियों के विकास के लिए नगर निगम द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर निगम के वार्ड नंबर 11 की नव नियमित कॉलोनियों में निगम की ओर से 3.67 करोड़ रुपये से विकास होगा। निगम द्वारा इन कॉलोनियों में स्ट्रॉम वाटर ड्रेन, इंटरलॉकिंग टाइलों से निर्मित गलियां व नालियां और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए निगम की ओर से 1.78 करोड़ रुपये और 1.88 करोड़ के दो टेंडर लगाए है। टेंडर अलॉट होते ही निर्माण कार्य शुरू करवाएं जाएंगे। टेंडर अलॉट होने के छह माह के भीतर कॉलोनी वासियों को ये सुविधाएं मिलेगी।
बता दें कि अवैध कॉलोनियों के नाम पर यहां के लोग लंबे समय से कच्ची गलियों, नालियों व अन्य समस्याओं का दंश झेल रहे थे। जिसके बाद सरकार की ओर से साल 2018 में टिवनसिटी की 69 अवैध कॉलोनियों को नियमित किया। नियमित होने के साथ ही नगर निगम की ओर से इन कॉलोनियों में विकास के द्वार खोल दिए गए। निगम की ओर से अब इन कॉलोनियों में पक्की सड़कें, सीवरेज, बरसाती पानी की निकासी के लिए स्ट्रॉम वाटर ड्रेन व नालियां बनाई जाएगी। मेयर मदन चौहान ने बताया कि वार्ड नंबर 11 की नव नियमित शांति कॉलोनी में 1.78 करोड़ रुपये की लागत से स्ट्रॉम वाटर ड्रेन, इंटरलॉकिंग टाइलों वाली गलियों व नालियों का निर्माण किया जाएगा। इसी वार्ड की गधौली कॉलोनी, मायापुरी, तेजली, लाल विहार और सुंदर विहार कॉलोनियों में 1.88 करोड़ रुपये से पक्की गलियों, नालियों व स्ट्रॉम वाटर ड्रेन की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। मेयर चौहान का कहना है कि निगम की ओर से हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य करवाएं जा रहे है। जल्द ही हम नव नियमित सभी कॉलोनियों का विकास करवाएंगे। जिन भी सुविधाओं की इन कॉलोनियों में कमी है। उसे पूरा किया जाएगा।
सभी ‌नव नियमित कॉलोनियों का होगा विकास-मेयर चौहान ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र की 69 कॉलोनियां को सरकार ने हाल ही में नियमित किया था। नियमित होने के साथ ही इन कॉलोनियों में नगर निगम की ओर से करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाएं जाने है। वार्ड नंबर 11 की नव नियमित कॉलोनियों के विकास के लिए टेंडर जारी किया है। जल्द ही निगम की ओर से अन्य वार्डों की नव नियमित कॉलोनियों में भी विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी कर निर्माण कार्य करवाएं जाएंगे।
नव नियमित 69 कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू कर दिए गए हैं। वार्ड नंबर 11 की ‌नव नियमित कॉलोनियों में 3.67 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसको लेकर टेंडर जारी किए गए है। टेंडर अलॉट होते ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।