रादौर में लम्बे समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है।

रादौर,13 अक्टूबर(NIRMALSandhu): रादौर में लम्बे समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है। शहर में अब तक बंदर दर्जनों बच्चों व लोगों को घायल कर चुके है, लेकिन नगरपालिका प्रशासन गहरी नींद में है। जिससे स्थानीय लोगों का नगरपालिका प्रशासन की इस सुस्त कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है। मामले की शिकायत कई बार नपा अधिकारियों से की गई। लेकिन आजतक नपा की ओर से बंदरों को पकड़ने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया गया। बुधवार को भी वार्ड नंबर पांच में एक आवारा बंदर ने गली से गुजर रहे एक बच्चे कृष्णा पर हमला कर उसे घायल कर दिया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले और बच्चे को बंदर के चंगुल से छुड़वाया। आवारा बंदर ने बच्चे के हाथ पर बुरी से हमला कर घायल कर दिया। स्थानीय निवासी पवन कुमार, रीना, अमित, मनदीप, अजय आदि ने बताया कि शहर में लम्बे समय से बंदरों का आतंक बना हुआ, अब तो हालत ये हो गए है कि ये आवारा बंदर जहाँ घरो में घुसकर जमकर उत्पात मचा रहे है, वही लोगों पर भी हमला कर रहे है। स्थानीय लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से इन आवारा बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग की है। इस बारे नपा सचिव राकेश वालिया ने बताया कि जल्द ही बंदर पकडऩे के लिए अभियान चलाया जाएगा।

 

रादौर में लम्बे समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है। शहर में अब तक बंदर दर्जनों बच्चों व लोगों को घायल कर चुके है, लेकिन नगरपालिका प्रशासन गहरी नींद में है। जिससे स्थानीय लोगों का नगरपालिका प्रशासन की इस सुस्त कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है। मामले की शिकायत कई बार नपा अधिकारियों से की गई। लेकिन आजतक नपा की ओर से बंदरों को पकड़ने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया गया। बुधवार को भी वार्ड नंबर पांच में एक आवारा बंदर ने गली से गुजर रहे एक बच्चे कृष्णा पर हमला कर उसे घायल कर दिया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले और बच्चे को बंदर के चंगुल से छुड़वाया। आवारा बंदर ने बच्चे के हाथ पर बुरी से हमला कर घायल कर दिया। स्थानीय निवासी पवन कुमार, रीना, अमित, मनदीप, अजय आदि ने बताया कि शहर में लम्बे समय से बंदरों का आतंक बना हुआ, अब तो हालत ये हो गए है कि ये आवारा बंदर जहाँ घरो में घुसकर जमकर उत्पात मचा रहे है, वही लोगों पर भी हमला कर रहे है। स्थानीय लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से इन आवारा बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग की है। इस बारे नपा सचिव राकेश वालिया ने