Army Agniveer Recruitment Rally 2022: सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए 14 दिसंबर को आयोजित होगी भर्ती रैली, जेडआरओ दानापुर की ओर से सूचना जारी

Hindustan Hindi News


ऐप पर पढ़ें

Army Agniveer Recruitment 2022: सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए बिहार के जोनल भर्ती ऑफिस (ZRO) दानापुर में 7 अक्टूबर से चल रही अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर अहम सूचना आई है। जेडआरओ दानापुर की ओर से मिली सूचना के अनुसार, यहां सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 14 दिसंबर 2022 को किया जाएगा। एआरओ या जेडआरओ दानापुर में आने वाले सभी जिलों के महिला अग्निवीर अभ्यर्थी अब इंडियन आर्मी की ओर से जारी एडमिट कार्ड के साथ 14 दिसंबर 2022 को निर्धारित समय में भर्ती रैली में भाग ले सकेंगे।

दानापुर जोनल ऑफिस में सात जिलों सीवान, सारण, गोपालगंज, वैशाली, पटना, बक्सर एवं भोजपुर के अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। शनिवार को सेना भर्ती केंद्र दानापुर में सेना भर्ती रैली की तैयारियां तेज हो गई हैं। आपको बता दें कि 19 अगस्त 2022 को इंडियन आर्मी ने सेना में अग्निवीर (महिला) भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए थे। अग्निवीर महिला भर्ती रैली में भाग लेने वाली महिला अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड  कर सकती हैं।

दानापुर में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 7 से 26 अक्टूबर 2022 तक 20 दिनों तक आयोजित होने को प्रस्तावित थी। 



.