Indian Army Agniveer 2023: ऐसा होगा लिखित परीक्षा का पैटर्न, पढ़ें डिटेल्स

Hindustan Hindi News


Agniveer recruitment 2023: भारतीय सेना ने फौज में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अग्निपथ योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलावों की घोषणा की है। उम्मीदवारों को अब पहले एक ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) में शामिल होना होगा, उसके बाद फिजिकल फिटनेस और मेडिकल टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

इससे पहले, अग्निवीरों के लिए भर्ती प्रक्रिया एक अलग आदेश का पालन करती थी। उम्मीदवारों को पहले फिजिकल फिटनेस टेस्ट से गुजरना होता था, जिसके बाद उनका मेडिकल टेस्ट होता था। फिर लिखित परीक्षा आयोजित की जाती थी।

आइए जानते हैं क्या है कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) का पूरा पैटर्न

शिक्षा योग्यता के अनुसार प्रत्येक पद के लिए परीक्षा पैटर्न अलग है। यहां हम भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा पैटर्न के बारे में बताने जा रहे हैं।  उम्मीदवार यहां से पोस्ट-वाइज भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं।

Indian Army CCE Exam Pattern (जनरल ड्यूटी)

पासिंग मार्क्स- 35

मार्किंग स्कीम- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक

प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक की नेगेटिव मार्किंग

ये है पैटर्न

जनरल नॉलेज- 30 अंक के 15 प्रश्न पूछे जाएंगे।

जनरल साइंस-  30 अंक के 15 प्रश्न पूछे जाएंगे।

मैथ-  30 अंक के 15 प्रश्न पूछे जाएंगे।

लॉजिकल रीजनिंग-  5 अंक के 15 प्रश्न पूछे जाएंगे।

Indian Army CCE Exam Pattern (टेक्निकल)

पासिंग मार्क्स- 80

मार्किंग स्कीम- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक

प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग

ये है पैटर्न

जनरल नॉलेज- 40 अंक के 10 प्रश्न पूछे जाएंगे।

मैथ-  60 अंक के 15 प्रश्न पूछे जाएंगे।

फिजिक्स-  60 अंक के 15 प्रश्न पूछे जाएंगे।

केमिस्ट्री-  40 अंक के 10 प्रश्न पूछे जाएंगे।

Indian Army CCE Exam Pattern (क्लर्क)

पासिंग मार्क्स- 80

मार्किंग स्कीम- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक

प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

पार्ट 1

जनरल नॉलेज- 20 अंक के 5 प्रश्न पूछे जाएंगे।

जनरल साइंस-  20 अंक के 5 प्रश्न पूछे जाएंगे।

मैथ-  40 अंक के 10 प्रश्न पूछे जाएंगे।

कंप्यूटर साइंस-  20 अंक के 5 प्रश्न पूछे जाएंगे।

पार्ट 2

जनरल इंग्लिश- 100 अंक के 5 प्रश्न पूछे जाएंगे।

बता दें, एक रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 19,000 अग्निवीर सेना में शामिल हो चुके हैं। 21 हजार मार्च के पहले हफ्ते से सेना में शामिल होंगे। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सीईई लिखित परीक्षा का आयोजन अप्रैल में किया जा सकता है। जल्द आधिकारिक तौर पर परीक्षा की तारीख जारी की जाएगी।

 

 

 



.