छत्रपति शिवाजी महाराज की 392 वी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ
आज दिनांक 19 फरवरी 2022 को करनाल जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के उपलक्ष में करनाल शहर के लोगों ने पुष्प अर्पित करके और केक काटकर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती बनाएं चौधरी अमित तवर ने बताया कि 2 साल पहले छत्रपति शिवाजी महाराज चौक सेक्टर 13 पर बनाया गया था जिस पर प्रत्येक वर्ष उनकी जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है जिसमें शहर के गणमान्य व्यक्ति अपनी हिस्सेदारी दर्ज कराते हैं!
अमित तवर ने बताया की छत्रपति शिवाजी महाराज ने महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए बाहरी ताकतों से अपने देश को सुरक्षित रखते हुए अपने देशवासियों को हमेशा प्रेम भाईचारे का संदेश दिया!
करनाल शहर की प्रमुख समाज सोनिया तंवर एडवोकेट सोनिया तवर ने बताया कि शिवाजी महाराज ने निरन्तर अपने देश को सुरक्षित रखने के लिए कार्य किए और महिलाओं को प्रमुखता दी,इस मौके पर कबीर,सरोज शर्मा,पवन,जयपाल,सोनू कांगड़ा,सुमन जी व अन्य मौजूदा लोग उपस्थित रहे