Karnal-चुनावों के आने तक जेजेपी में केवल परिवार के ही लोग रह जायेगें-इनैलों नेता प्रदीप कांबोज ।

प्रदेश के सभी 511 जोन में चौ. ओमप्रकाश चौटाला के कार्यक्रम कर पार्टी को मजबूत करने का काम किया जायेगा-पूर्व मंत्री श्याम सिंह राणा

चुनावों के आने तक जेजेपी में केवल परिवार के ही लोग रह जायेगें-इनैलों नेता प्रदीप कांबोज

इन्द्री अनेजा।। इनैलों पार्टी मौजूदा समय में संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है। इसी को लेकर इन्द्री में एक मींटिग का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी राष्ट्रीय संगठन सचिव व रादौर के पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने विशेष रूप से शिरकत की। पार्टी नेता श्याम सिंह राणा का कार्यक्रम में पहुंचनें पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए राणा ने कहा कि प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए जोन स्तर पर मींटिगों का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश की 90 विधानसभाओं में पार्टी ने 511 जोन बनाए हुए है। अब प्रत्येक जोन की कार्यकारिणी का निमार्ण किया जायेगा ओर विभिन्न प्रकोघ्ठ में पदाधिकारी नियुक्त किए जायेगें। राणा ने कहा कि प्रदेश के सभी 511 जोनों में चौ. ओमप्रकाश चौटाला के व सभी 90 विधानसभाओं में अभय चौटाला के कार्यक्रम होगें। इसी प्रकार वाडऱ् व बूथ स्तर पर भी कार्यकारिणी बनाई जायेगी। उन्होंने कहा कि 25 सिंतबर को ताऊ देवी लाल के जन्मदिन के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में पांच लाख से भी ज्यादा कार्यकत्र्ताओं का सम्मेलन कर पार्टी की शक्ति को प्रदर्शित किया जायेगा। इसके लिए अभी से ही तैयारियां की जा रही है ओर इस कार्यक्रम में प्रत्येक वाडऱ् व जोन स्तर से गाडिय़ों की व्यवस्था कर सम्मेलन को कामयाब किया जायेगा। इस मौके पर इनैलों जिला महासचिव प्रदीप कांबोज ने कहा कि आज बूथ स्तर पर कार्यक्रम को सफल करने बारे कार्यकत्र्ताओं की एक मींटिग का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व मंत्री श्याम सिंह राणा ने शिरकत कर दिशा निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि हल्के के 6 जोन के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई ओर कार्यकारिणी का निमार्ण कर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के काम किये जायेगें। उन्होंने कहा कि इनैलों पार्टी ने अपने कार्यकाल के दौरान गांवों का शहर की तर्ज पर विकास किया था। उन्होंने कहा कि इनैलों पार्टी किसानों के हितों की रक्षा करने वाली पार्टी है। चौ. अभय सिंह चौटाला ने किसानों के हितों की लड़ाई लड़ते हुए विधानसभा से अपना इस्तीफा तक दे दिया था। उन्होंने कहा कि बीजेपी पार्टी लोगों की बहकाकर वोट बटोरने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसान विरोधी नीतियों को लेकर आए थे। यह तो किसानों का संगठन मजबूत रहा जिसके चलते मोदी को ये कृषि कानून वापिस लेने पड़े। उन्होंने कहा कि यह किसानों की बहुत बड़ी जीत है। मोदी ने चुनावों के दौरान अनेकों लुभावने वायदे किये थे लेकिन उनकी पार्टी ने किसी भी वायदें को पूरा नहीं किया है। बीजेपी पार्टी चंद परिवारों की हितैषी पार्टी है। उनका शीशा सामने आ चूका है। किसान आंदोलन के बाद कई राज्यों में हुए चुनावों में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में श्रेत्रीय दल काफी तेजी के साथ आगे बढ़ रहे है। प्रदेश में इनैलों पार्टी का जनाधार बढ़ा है ओर आने वाल समय इनैलों पार्टी का है। पार्टी मजबूती से आगे बढ़ रही है। जेजेपी ने काफी संख्या में वर्कर इनैलों से दोबारा जुड़ रहे है। उन्होंने कहा कि चुनावों के आने तक जेजेपी में केवल परिवार के ही लोग रह जायेगें। जब इनके सभी वर्कर इनैलों में आ जायेगें तो विलय अपने आप ही हो जायेगा। इस मौके पर हल्का प्रधान भरत मंढ़ाण ने कहा कि पार्टी तेजी से मजबूती की ओर बढ़ रही है ओर आने वाला समय इनैलों पार्टी का है। पार्टी बहुमत से विजयी होकर सरकार का निमार्ण कर प्रदेश का विकास करेगी। इस मौके पर देशराज कांबोज, वकील जितेन्द्र शर्मा, अशोक कांबोज, अरूण कांबोज, सचिन कांबोज, काला सैनी, मांगेराम चहल, मास्टर जसबीर, पवन चौंगामा, सुभाष कांबोज, सुमित दत्ताना सहित काफी संख्या में कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।