Karnal-जन धन योजना से होने वाले लाभ – PM Jan Dhan Yojana 2020

PM Jan Dhan Yojana

जन धन योजना: नमस्‍कार दोस्‍तों आज बात करेगें पीएम जन धन योजना के बारे में। जैसा कि आपको पता है इस समय देश में लाकडाउन लगा हुआ हैं। ऐसे में सरकार गरीब लोगों की मदद कर रही हैं। जी हां दोस्‍तों जिन लोगों के पास जन धन योजना के तहत खाता हैं सरकार सीधे उनके बैंक खातें में पैसे डाल रही हैं। लेकिन क्‍या आपको पता है कि जन धन खाता हमारे और क्‍या क्‍या काम आता है और इसके क्‍या

 

PM Jan Dhan Yojana

PM Jan Dhan Yojana उद्देश्‍य है देश के सभी लोगों का बैंक खाता खोलना। क्‍योंकि बहुत से लोग हैं जो खुद का बैंक का खाता खुलवाकर नहीं रखते हैं। सरकार सभी परिवारों का बैंक खाता खोलना चाहती हैं ताकि सभी परिवारों को बैंकिंग सुविधाऐं दी जा सके। आपको बता दे कि पीएम जन धन योजना की शुरूआत 28 अगस्‍त 2014 को हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा की गई थी। आज देश में लाॅकडाउन के कारण लोग अपने काम पर नहीं जा पा रहे है तो ऐसे में सरकार भी जन धन योजना के महिला जनधन खातों में 1500 रूपये डाल रही हैं।

 

तो चलिए अब आपको जन धन खाता से होने वाले लाभ के बारे में भी बता देते हैं।

 

Jan Dhan Yojana से होने वाला लाभ

 

 

प्‍यारे दोस्‍तों अगर आपने भी जन धन योजना के तहत खाता खुलवाया हुआ है और आपको नहीं पता कि इससे क्‍या लाभ होते हैं।

 

तो हम आपको बतायेगें कि आपको क्‍या-क्‍या लाभ मिल सकता हैं।

 

 

जनधन खाता योजना के सभी बैंकिंग सुविधाऐं आप तक पहुंचती हैं।

 

इसमें आपको एक रूपे डेबिट कार्ड (ATM Card) भी दिया जाता हैं।

 

इस कार्ड के द्वारा आपको लगभग 1 लाख रूपये तक का बीमा कवर प्रदान किया जाता हैं।

 

आप इसमें जीरों बैलेन्‍स खाता खोल सकते हैं।

 

इसमें आप अपने खाते से (ओवरड्राफट) 10000 रूपये तक निकाल सकते हों। इसकी जानकारी हम आपको नीचे देगें।

 

इस स्‍कीम में पुरूष, महिला, शहरी लोग व ग्रामीण लोग यानि सभी तरह के लोग अकाउंट खुलवा सकते हों।

 

सरकार द्वारा जो भी लाभ दिया जाता है वो भी इस खातें में ही आपको मिल जाता हैं।

 

आप इसमें गैस सिलेण्‍डर की सब्सि‍डी भी ले सकते हों।

 

अगर आपके पास जन धन योजना PM Jan Dhan Yojana के तहत बैंक खाता है तो आप देश में कहीं भी इसमें से रूपये निकलवा सकते हो।

 

 

 

तो इस प्रकार अगर आपके पास पीएम जन धन स्‍कीम के तहत खाता है तो आप ये सभी लाभ ले सकते हों।

 

10,000 रूपये कैसे ले

 

 

हमने आपको उपर बताया है कि आप जन धन खाता के तहत 10 हजार रूपये तक अपने खाते से निकाल सकते हों। तो यह ओवरड्राफट सुविधा होती हैं। यह एक सुविधा होती है कि अगर आपके खाते में पैसे नहीं है तो भी आप अपने खाते से 10 हजार रूपये तक निकाल सकते हों। इसके लिए आपको अपने आधार कार्ड को जन धन खाते से लिंक करवाना जरूरी हैं।

 

लेकिन इसके लिए भी कुछ शर्ते होती हैं।

 

 

आपका खाता सुचारू रूप से चालू होना चाहिए।

 

लगातार आपके खाते में लेन-देन होने चाहिए।

 

अगर आपने एक साल तक लेने देन नहीं किया है तो आपको इस सुविधा का लाभ नहीं मिलता।

 

 

 

मान लो कि आपके खाते में 2-4 हजार रूपये हैं और आपको कुछ रूपयो कि जरूरत होती है तो आप जन धन योजना के तहत जो कि एक ओवरड्राफट सुविधा हैं 10 हजार रूपये तक निकाल सकते हों। इसके लिए आपको खाते को अच्‍छी स्थिति यानि लगातर लेन देन करते रहना होगा। ऐसा नहीं होना चाहिए कि आपने 6 महिने से कोई देन ही नहीं किया हो। चाहे आपने जमा किया हो चाहे निकाला हो आपका खाता मैन्‍टेन रहना चाहिए।

 

तो आप ओवरड्राफट के तहत 10 हजार रूपये अपने खाते से निकाल सकते हों। दरअसल यह एक प्रकार का लोन होता हैं। जिसे सरकार आपको देती हैं और एक निश्‍चित अवधि के बाद आपको इसे वापस बैंक में जमा करवाना होता हैं। तो दोस्‍तो अब यह जान लेते है कि 1500 रूपये कैसे आयेगें।

 

1500 रूपये कैसे मिलेगें

 

 

इस समय आपको पता ही है देश में लॉकडाउन लगा हुआ हैं। ऐसे में सरकार ने जन धन खाता योजना के तहत 1500 रूपये दे रही हैं।

 

यह 500 रूपये तीन किस्‍तों मे दिये जा रहे हैं।

 

प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण योजना में पीएम जन धन योनजा के अन्‍तर्गत यह रूपया दिया जा रहा हैं।

 

यह लाभ केवल महिला जन धन खातों में ही दिया जा रहा हैं।

 

लाभ लेने के लिए आपका खाता चालू होना चाहिए।

 

अगर आपका चालू यानि आपके खाते में लेन देन हो रहा है तो आपके खाते में अपने आप 500-500 रूपये की तीनों किस्‍ते आ जायेगी।

 

 

 

खाता खोलने के लिए दस्‍तावेज

 

 

अगर आपने अभी तक यह खाता नहीं खुलवाया है और आप खुलवाना चाहते हो तो आपको कुछ दस्‍तावेजों की भी जरूरत होती हैं।

 

 

आपके पास एक आधार कार्ड होना चाहिए।

 

2 पासपोर्ट साइट फोटो।

 

आवेदन फार्म आपको बैंक में ही मिल जायेगा।

 

मोबाइल नम्‍बर