Karnal-जेल में शनिवार को गैंगवार के चलते दो गुटों में जमकर खुनी संघर्ष हुआ।

झज्जर की दुलीना जेल में शनिवार को गैंगवार के चलते दो गुटों में जमकर खुनी संघर्ष हुआ।

यहां अज्ञात कारणों के चलते चम्मचुनाम हथियार से हमला किया गया।
  •  जिसमें तीन लोगों के घायल होने का समाचार है। इन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
  • झगड़ा क्यों हुआ इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।
  • जानकारी अनुसार झज्जर की दुलीना जेल में शौकी रिटौली गैंग और कारोर गैंग के सदस्य विभिन्न मामलों में बंद है। इन्हीं गैंगवार के बीच शनिवार को जेल में ही झगड़ा हुआ। पुलिस की मानें तो झगड़े के दौरान किसी नुकीले हथियार से हमला किया गया था। पुलिस का कहना है कि जेल में इन लोगों ने चम्मच को ही नुकीले हथियार के रूप में बना रखा था।
  • झगड़े के दौरान उसी को गैंगवार सदस्यों ने हथियार के रूप में प्रयोग किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।