Karnal-दिल्ली में दस साल से जिस महिला डाक्टर से कराता था इलाज उसको ही लूटा, गिरफ्तार

नई दिल्ली,  संवाददाता। NIRMAL SANDHU:आदर्श नगर इलाके में महिला डाक्टर को बंधक बनाकर लूटपाट करने के मामले में उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम व आदर्श नगर थाना पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान मुकुंदपुर के वेद प्रकाश, तिमारपुर के राहुल, रोहित उर्फ तुल्ला, अंश उर्फ खेमपाल के रूप में हुई है। आरोपितों के पास से पिस्टल, चार कारतूस, चाकू, मोबाइल, कार बरामद की गई है।

 

 

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए जरूरी सूचना, रविवार को इस रूट पर नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण?

 

आरोपित पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। लूटपाट का मुख्य साजिशकर्ता वेद प्रकाश पिछले दस वर्ष से पीड़ित महिला डाक्टर से अपने बच्चों के इलाज के लिए मिलने जा रहा था। पुलिस अधिकारी के अनुसार बुधवार रात महिला डाक्टर से लूटपाट की जानकारी मिली थी। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित डाक्टर ने बताया कि वह आदर्श नगर इलाके में चाइल्ड केयर क्लीनिक चलाती हैं।

 

  1. बुधवार रात को उनके क्लीनिक में तीन लोग आए। एक ने पिस्टल दिखा गोली मारने की धमकी दी, जबकि दूसरे ने उनके मुंह पर टेप लगा दी। इस बीच क्लीनिक में काम करने वाले सहायकों ने सूझबूझ दिखाते हुए शोर मचाया तो आसपास लोग जमा होने लगे। लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपित घबरा गए व डाक्टर का आइफोन लेकर ही फरार हो गए।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो पता चला कि आरोपित कैब में आए थे जो राहुल के नाम पर रजिस्टर्ड थी। इसके बाद पुलिस ने राहुल को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान राहुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर डाक्टर से लूटपाट की बात स्वीकार ली। उसने बताया कि इस लूटपाट का मुख्य साजिशकर्ता वेद प्रकाश है।

 

वेद प्रकाश पर करीब सात लाख रुपये का कर्ज है, जिसे उतारने के लिए उसने तीनों के साथ मिलकर डाक्टर से लूटपाट की योजना बनाई। राहुल ने बताया कि उसे भी कार की किस्त चुकाने के लिए पैसों की जरूरत थी इसलिए वह भी योजना में शामिल हो गया। इसके बाद पुलिस ने तीन अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया। वारदात के वक्त आरोपित वेदप्रकाश कैब में ही बैठा रहा, ताकि कोई उसकी पहचान न कर सके।