KARNAL- देखें खबर आखिर क्यों हुए द ग्रेट खली भाजपा में शामिल

भाजपा में शामिल हुए खली ने गृह मंत्री अनिल विज से आर्शीवाद लिया

 

गत दिनों भाजपा में शामिल हुए ग्रेट खली ने गृह मंत्री अनिल विज से आर्शीवाद लिया। गृह मंत्री श्री विज ने कहा कि खली उनके पुराने मित्र हैं और अब वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं जिससे पार्टी को ताकत मिलेगी। खली की लोगों में पहचान है और लोग खली की बात को सुनते और मानतें हैं। खेल जगत में खली ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं और उन्होंने हिंदुस्तान का नाम सारे विश्व में रोशन किया। इसी तरह वह भाजपा को उन्हीं ऊंचाइयों में लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा ग्रेट खली से बातचीत होती रहती है और हरियाणा में खेलों को आगे ले जाने के लिए खली अपना योगदान देना चाहते हैं।

 

गृह मंत्री विज के कामकाज करने के तरीके से प्रभावित खली

 

भाजपा में शामिल हुए द ग्रेट खली ने कहा कि वह गृह मंत्री अनिल विज उनके बड़े भाई के सामान है और वह उनके कामकाज करने के तरीके से प्रभावित हैं। मंत्री अनिल विज के काम करने का एक तरीका है और उनमें जोश एवं जज्बा है। खली ने कहा कि ‘वह आज मंत्री विज से आर्शीवाद लेने आए हैं क्योंकि मेरी लाइन यहां से आरंभ होती है’। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने पर अब उनका परिवार बड़ा हो गया है।