केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में देशभर में 1,27,952 नए मामले मिले हैं और 2,30,814 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह सक्रिय मामलों में 1,03,921 की कमी आई है और वर्तमान में इनकी संख्या 13,31,648 रह गई है जो कुल मामलों का 3.16 प्रतिशत है।नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना महामारी की तीसरी लहर में हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। सक्रिय मामलों यानी उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। पिछले एक दिन में सक्रिय मामलों में एक लाख से ज्यादा की कमी आई है। हालांकि, मौतें एक हजार से ऊपर ही बनी हुई हैं, क्योंकि केरल सरकार पहले हुई मौतों को नए आंकड़ों के साथ जोड़कर जारी कर रही है।शाम को जारी हुए आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 44 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,434 लोग डिस्चार्ज हुए और 3 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। हिमाचल में अब कोरोना के कुल सक्रिय मामले 6,146 हैं।इस दौरान देशभर में 1,059 मौतें हुई हैं जिनमें अकेले केरल से 595 मौतें शामिल हैं। महाराष्ट्र में भी अचानक मौतों की संख्या बढ़ी है और राज्य में 81 मौतें दर्ज की गई हैं।दैनिक संक्रमण दर 7.98 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 11.21 प्रतिशत रह गई है। मरीजों के उबरने की दर लगातार बढ़ रही है और अभी यह 95.64 प्रतिशत पर है, जबकि मृत्युदर 1.19 प्रतिशत पर बरकरार है।कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में अब तक 72.92 करोड़ लोगों को अब तक वैक्सीन की दोनों डोज लगा दी गई है यानी इनका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। अब तक 95.04 करोड़ लोगों को पहली डोज दी गई है और 1.40 करोड़ सतर्कता डोज भी लगाई है। इस तरह देश में अब तक लाभार्थियों को वैक्सीन की कुल 169.37 करोड़ डोज लगा दी गई हैं।