ब्यूरो : – हिमाचल प्रदेश सरकार ने राशनकार्ड धारक को राहत की खबर दी है। जिसमें हिमाचल प्रदेश में लोगों को इस महीने से ही डिपुओं में राशन के अलावा सरकार अन्य रोजमर्रा की सस्ती वस्तुएं भी दी जाएंगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में इस समय 19 लाख 20 हजार राशनकार्ड धारक हैं। इन्हें प्रदेश सरकार की ओर से इन्हें तीन दालें , दो लीटर तेल, 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी और एक किलो आयोडीन नमक सब्सिडी पर दिया जा रहा है।केंद्र सरकार आटा और चावल सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है। डिपुओं में यह सामान बाजार मूल्य की अपेक्षा 15 से 20 रुपये तक सस्ता दिया जाएगा। यह सामान बाजार मूल्य की अपेक्षा 15 से 20 रुपये तक सस्ता मिलेगा।
खाद्य आपूर्ति निगम का कंपनियों से एमओयू होने के पश्चात् गोदामों में रोजमर्रा वस्तुओं की सप्लाई पहुंच गई है। इसके दाम एक दो दिन के अंदर तय होने है। खाद्य आपूर्ति निगम के गोदामों में अभी साबुन, डिटर्जेंट पाउडर और विम बार पहुंचा है। परन्तु अब सरकार मार्केट रेट से कम दामों पर अन्य रोजमर्रा की वस्तुएं बेचने की तैयारी करीब 3 माह खाद्य आपूर्ति निगम ने आन ट्रायल मार्बल चाय को सप्लाई डिपो में भेजी थी, यह चाय बाजार की अपेक्षा 20 रुपये तक सस्ती थी। यह चाय उपभोक्ताओं को खूब पसंद आ रही है। इसकी चाय की मांग बढ़ती जा रही है। ऐसे में सरकार ने अन्य सामान बेचने का फैसला लिया है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग का कहना है कि राशन डिपुओं में अब बेहतर गुणवत्ता वाले मसाले, पाउडर और अन्य रोजमर्रा का सामान दिया जा रहा है। सप्लाई आना शुरू हो गई है।