Karnal-रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने प्राइवेट क्रिप्टो करेंसी पर रोक लगाने के लिए सरकारी क्रिप्टो करेंसी आएगी।

2022-23 के बजट की प्रमुख बातें।।

 

सरकारी खर्चों के कारण वित्तीय घाटा बढ़ा है।

 

आइटीआर में दो साल तक सुधार किया जा सकता है।

 

क्रिप्टो करेंसी कारोबार से कमाई पर 30 फीसद टैक्स।

 

स्टार्टअप 5.5 लाख करोड़ की राशि आई है।

वन नेशन वन रजिस्ट्रशन होगा।

 

रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने प्राइवेट क्रिप्टो करेंसी पर रोक लगाने के लिए सरकारी क्रिप्टो करेंसी आएगी।

 

2022 में ई-पासपोर्ट जारी होंगे।

 

इनकम टैक्स का पुराना ही स्लैब रहेगा।

 

दो साल से ज्यादा खर्च बढ़ाए गए हैं, उनको कम करने का संकेत दिए हैं।

 

2022-23 में एक लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज राज्यों को दिया गया है।

 

25 साल का बजट है। राज्यों को ऋण लेने में भी समस्याएं हुई हैं। जिस ब्याज दर पर सरकार पैसा उठाए हैं। 530 बिलियन डालर का बजट है।

कोयले से हटकर सौर ऊर्जा की ओर जाने संबंधी प्रविधान किए गए हैं।।

 

डिजिटलाइजेशन के लिए आर्थिक पैकेज मिलेंगे।

 

मोदीनोमिक्स बताता है कि गरीब के आवास के लिए सरकार निवेश करेगी।

 

डाकघर भी बैंकों की तरह ही काम करने लगेंगे।

 

राष्ट्रीय टेलीहेल्थ प्रोग्राम को बढ़ाया जाएगा।

 

एमएसएमई को प्रोत्साहित किया गया है।

 

गति शक्ति के तहत 400 नई ट्रेन चलाई जाएंगी।

 

एमएसपी पर ही किसान की फसल खरीदी जाएगी

जैविक खेती को बढ़ाया जाएगा।।

कल्पना चावला राजकीय मैडिकल कॉलेज के निदेशक डा. जगदीश चंद्र दुरेजा ने कहा कि अंतरिक्ष वैज्ञानिक कल्पना चावला भारत की शान हैं और करनाल की धरती उनकी जन्मभूमि होने पर सभी को गर्व है।

 

वे आज कल्पना चावला के निर्वाण दिवस पर मेडिकल कॉलेज में श्रद्धांजलि समारोह में बोल रहे थे।

 

★★★★★★★

 

डा. दुरेजा ने कहा कि करनाल की बेटी एवं विश्व की विख्यात अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला ने करनाल में पैदा होकर यहीं शिक्षा ग्रहण की जिससे हमारी युवा पीढ़ी उनके पद चिन्हों पर चलते हुए इस दिशा में कदम बढ़ा रही है। कल्पना चावला बचपन से ही होनहार रही थी और उन्हें हमेशा अंतरिक्ष में उडऩे की ख्वाहिश रही, परंतु यह हमारे देश व पूरी दुनिया दुर्भाग्य रहा कि वे आज के दिन अंतरिक्ष से लौटते हुए अंतरिक्ष में ही विलीन हो गई।

उनके निर्वाण दिवस पर मंगलवार को कल्पना चावला राजकीय मैडिकल कॉलेज के ओपीडी भवन के प्रांगण में चिकित्सा अधीक्षक, फैकल्टी व स्टाफ द्वारा कल्पना चावला जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए गायत्री मंत्र का पाठ किया और दो मिनट का मौन रखा।

सरकार ने करदाता पर ट्रस्ट किया : #अमित_गुप्ता

 

आम बजट को दूरगामी बताया, डिजिटल करेंसी का स्वागत किया

 

करनाल, हरियाणा चेम्बर आफ कॉमर्स के #उपाध्यक्ष #अमित_गुप्ता ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट की ऐतिहासिक बताते हुए उसका स्वागत किया है।उन्होंने कहा कि सरकार ने करदाता पर ट्रस्ट किया है। उन्होंने कहा कि बजट में ऐतिहासिक फैसला करते हुए क्रिप्टो करेंसी को मान्यता देकर 30 प्रतिशत टेक्स लगाया है।उन्होंने कहा कि बजट में जूते चप्पल और खेती का सामान सस्ता किया है। उन्होंने कहा कि बजट में डिजिटल करेंसी को लाने की बात की है। बजट 25 साल के बाद के भारत को ध्यान में रख कर बजट बनाया है। बजट में एमएसएमई को राहत दी है। उन्होंने बताया कि इस बजट में किसानों को राहत मिली है। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।उन्होंने बताया कि विदेशों से मशीन मंगाने पर टैक्स कम करने से राहत मिलेगी।

 

देश मे सूचना तकनीक और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये जो कदम उठाए है। वह राहत का सबब है। उन्होंने कहा कि गति शक्ति योजना से देश बदलेगा। उन्होंने इसके लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है।