नई दिल्ली, मार्च 1। चालू वित्तीय वर्ष 2022 की फरवरी में जीएसटी कलेक्शन बहुत ही अच्छा रहा है। फरवरी 2022 में GST Collectionजीएसटी कलेक्शन 1.33 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है। पिछले साल की फरवरी की तुलना में यह 18 फीसदी ज्यादा है। ध्यान रहे कि यह लगातार पांचवीं बार है, जब जीएसटी कलेक्शन 1.30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का रहा है।
वहीं जनवरी 2022 में GST Collectionजीएसटी कलेक्शन 1.38 लाख करोड़ रुपये का रहा था। यह पिछले साल जनवरी की तुलना में 15 फीसदी ज्यादा था। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि 30 जनवरी, 2022 तक दाखिल जीएसटीआर-3बी रिटर्न की कुल संख्या 1.05 करोड़ रुपये थी। इसमें 36 लाख तिमाही रिटर्न शामिल हैं।
फरवरी 2022 लगातार पांचवां महीना है, जब जीएसटी कलेक्शन 1.30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है। वित्त मंत्रालय के अनुसार फरवरी 2022 के महीने में सकलGST Collection जीएसटी कलेक्शन 1,33,026 करोड़ रुपये का रहा है।
वहीं अप्रैल 2021 में सबसे ज्यादा GST Collect