Sonipat: मुख्यमंत्री रखेंगे गुप्ति धाम में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की आधारशिला, पुस्तक का विमोचन भी करेंगेSonipat: मुख्यमंत्री रखेंगे गुप्ति धाम में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की आधारशिला, पुस्तक का विमोचन भी करेंगे

सोनीपत के गन्नौर में सीएम के आगमन को लेकर बनाया गया मंच


सोनीपत के गन्नौर में सीएम के आगमन को लेकर बनाया गया मंच
– फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गन्नौर के गुप्ति धाम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की आधारशिला रखेंगे। साथ ही राष्ट्र संत उपाध्याय गुप्ति सागर महाराज की ओर से पंडित दीनदयाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर लिखित पुस्तक का विमोचन करेंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। 

कार्यक्रम को लेकर गुप्ति धाम में भव्य मंच सजाया गया है। हालांकि पहले यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पहुंचना था, लेकिन उनका कार्यक्रम रद्द होने के बाद मुख्यमंत्री यहां आएंगे। 

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री यहां करीब पौने 12 बजे पहुंचेंगे। यहां से एक बजे हेलीकॉप्टर से गोहाना में होने वाली जन उत्थान रैली के लिए रवाना हो जाएंगे।



.